पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बहुमत वाला पार्षद ही बनेगा हथीन नगर परिषद का चेयरमैन: गुर्जर

बहुमत वाला पार्षद ही बनेगा हथीन नगर परिषद का चेयरमैन: गुर्जर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पलवल| नगर पालिका चेयरमैन की कुर्सी उसकी होगी, जिसके पास पूर्ण बहुमत होगा। केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने यह बात हथीन के साहब जी मंदिर पर आयोजित सम्मान समारोह में लोगों को संबोधित करते हुए कहे। सम्मान समारोह में सात पार्षदों व कार्यकर्ताओं ने भाजपा का दामन थामा। कृष्ण पाल गुर्जर ने भाजपा में शामिल हुए सात पार्षदों का भाजपा का पटका पहनाकर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि भाजपा में शामिल सभी लोगों को पार्टी में मान सम्मान दिया जाएगा। इससे पहले कार्यक्रम के आयोजक पार्षद सुमित की तरफ से बड़ी माला पहनाकर केंद्रीय मंत्री का स्वागत किया।

खबरें और भी हैं...