पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • वकील के साथ अभद्रता के विरोध में हड़ताल, एसपी को ज्ञापन सौंपा

वकील के साथ अभद्रता के विरोध में हड़ताल, एसपी को ज्ञापन सौंपा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पलवल. मंगलवार को हड़ताल करने के बाद धरने पर बैठे वकील।

पलवल|वकील के साथ अभद्रता के विरोध में मंगलवार को जिला बार एसोसिएशन के तत्वावधान में वकील हड़ताल पर रहे। इन्होंने इस दौरान नारेबाजी भी की। एसोसिएशन के प्रधान सुभाष शर्मा के नेतृत्व में हड़ताल की गई। एसोसिएशन के प्रधान सुभाष शर्मा के अनुसार वकील रोहताश शर्मा से 14 मई को डीसी की उपस्थिति में उनके गनमैन ने उनसे बदतमीजी की। इसकी शिकायत शहर थाना पुलिस में की गई तो थाना प्रभारी ने भी उनकी सुनवाई नहीं की। इसी तरह वकील सिकंदर खारी और तरुण भारद्वाज को झूठे केस में फंसाया गया। वकील वेदप्रकाश गौड़ द्वारा कैंप थाने में दर्ज मुकदमा नंबर 669 पर आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। उनकी बाइक चोरी होने का मुकदमा भी आज तक दर्ज नहीं हुआ। कैंप पुलिस ने वकील मुकेश और अशोक कुमार के खिलाफ भी झूठा मुकदमा दर्ज किया। इसके अलावा वकील करतार सिंह के साथ केएमपी प्रबंधक द्वारा की गई अभद्रता की शिकायत पर भी सदर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। वकीलों का कहना है कि जब पुलिस वकीलों को ही नहीं बख्श रही तो आम जनता का क्या हाल होगा। बाद में वकीलों का प्रतिनिधिमंडल एसपी वसीम अकरम से मिला और उन्हें ज्ञापन सौंपा।

खबरें और भी हैं...