पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • साले के एक्सीडेंट की झूठी सूचना देकर दंपती को मौके पर बुलाया, फिर मार दी गोली, पत्नी की मौत, पति घायल

साले के एक्सीडेंट की झूठी सूचना देकर दंपती को मौके पर बुलाया, फिर मार दी गोली, पत्नी की मौत, पति घायल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एक व्यक्ति को उसके साले का एक्सीडेंट होने की झूठी सूचना सोमवार रात करीब साढ़े 12 बजे फोन पर दी। इसके बाद दंपती जैसे ही आगरा नहर पर छज्जूनगर गांव के समीप पहुंचा उसे बाइक सवार अज्ञात युवकों ने गोली मार दी। गोली लगने से महिला की मौत हो गई, जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल भिजवाया। जहां महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया गया। जबकि पति को दूसरे अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। पुलिस ने घायल की शिकायत पर अज्ञात तीन बाइक सवारों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

चांदहट थाना प्रभारी नगेंद्र डागर के मुताबिक कैलाश नगर पलवल निवासी महावीर के पुत्र राकेश उर्फ सोनू ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि सोमवार रात करीब 12 बजे उनके मोबाइल पर किसी अज्ञात व्यक्ति का फोन आया। उसने कहा सोनू तेरे साले लाला का आगरा नहर पर छज्जूनगर गांव के पास एक्सीडेंट हो गया है। इसके बाद मैंने अपनी प|ी रचना को बताया तो वह भी साथ चलने के लिए कहने लगी। इसके बाद मैं अपनी प|ी रचना को बाइक पर लेकर घर से निकल गया। रात्रि करीब साढ़े बारह-पौने एक बजे मौके पर पहुंचे तभी एक बिना नंबर की बाइक पर तीन युवक सफेद कपड़े से मुंह बांधकर आए। इन्होंने अपनी बाइक मेरी बाइक के आगे लगा दी। तीनों युवकों के हाथों में हथियार थे। जब तक वह कुछ समझ पाते तब तक आरोपियों ने उन पर फायरिंग कर दी। मुझे गोली लगी तो मैं चिल्लाता हुआ एक पेट्रोल पंप पर पहुंच गया, लेकिन आरोपियों ने मेरी प|ी की गोली मारकर हत्या कर दी। पेट्रोल पंप कर्मियों ने इसकी सूचना घायल सोनू के पिता महावीर को फोन पर दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस, एंबुलेंस व परिजन मौके पर पहुंच गए, लेकिन आरोपी तब तक फरार हो गए।

8 माह पूर्व भी अज्ञात युवकों ने मारी थी रचना को गोली

जिला अस्पताल में राकेश उर्फ सोनू के पिता महावीर ने बताया कि अक्टूबर 2017 में सोनू अपनी प|ी रचना को बाइक से लेकर गिरिराज जी परिक्रमा लगाने के लिए गया था। परिक्रमा लगाकर जब दोनों बाइक से लौट रहे थे तो नेशनल हाईवे पर यूपी के छाता व कोसीकलां के बीच अज्ञात बाइक सवार युवकों ने उन पर हमला कर दिया था। इसमें सोनू तो बच गया था, लेकिन रचना को सीने पर गोली लगी थी। इसके बाद उन्होंने इस संबंध में कोई शिकायत छाता थाने में नहीं दी थी। परिजनों का कहना था कि जब किसी को जानते ही नहीं तो पुलिस कार्रवाई कराकर क्या करेंगे।

पलवल. जिला अस्पताल में महिला की मौत पर विलाप करती परिवार की महिलाएं। (इनसेट में मृतक रचना।)

खबरें और भी हैं...