पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सड़क दुर्घटनाओं में तीन लोगों की मौत, 5 घायल

सड़क दुर्घटनाओं में तीन लोगों की मौत, 5 घायल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पलवल|जिले में हुई सड़क दुर्घटनाओं में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हो गए। शवों को पोस्टमार्टम के लिए व घायलों को उपचार के जिला अस्पताल भिजवा दिया गया। पुलिस का कहना है कि परिजनों के आने पर मामले दर्ज कर किए जाएंगे।

दुधौला गांव निवासी नरेश ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि उनके पिता रतन सिंह 13 मई को बाइक से ड्यूटी गए थे। जब वे लौटकर आ रहे थे तो ततारपुर गांव के पास अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। इससे उनकी मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।

नेशनल हाईवे पर रोहन मोटर्स के निकट ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान श्रीनिवास पुरी गढ़ी दिल्ली निवासी सोनू पुत्र कालीचरण के रूप में हुई है। सोनू के भाई राजेंद्र ने पुलिस को बताया कि सोमवार को उनका भाई मथुरा माता-पिता को पैसे देने के लिए दिल्ली से मथुरा जा रहा था तभी हादसा हो गया।

खबरें और भी हैं...