पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • वकील से मारपीट कर लूटपाट करने वाले आरोपियों की कार बरामद

वकील से मारपीट कर लूटपाट करने वाले आरोपियों की कार बरामद

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कुछ युवकों ने एक वकील से मारपीट कर उसके गले से सोने की चैन व 20 हजार रुपए लूट लिए। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपियों की कार को मंगलवार को असावटा गांव से बरामद कर लिया। कैंप थाना प्रभारी अश्विनी कुमार के मुताबिक रामनगर पलवल निवासी अधिवक्ता देव बैंसला ने अपनी शिकायत में कहा कि 14 मई को वह कोर्ट से जब अपने घर लौट रहे थे तो हाईवे स्थित सिंगला पेट्रोल पंप पर गाड़ी में तेल डलवाने लगे। इसी दौरान एक वैगनार कार में कुछ युवक पेट्रोल पंप पर पहुंचे। ये नशे में थे और कपड़े उतारे हुए थे। ये गंदी हरकतें भी कर रहे थे। उन्होंने जब इसका विरोध किया तो उन्होंने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। उनके गले से आरोपियों ने डेढ़ तोले की सोने की चैन व 20 हजार रुपए भी लूट लिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की वैगनार कार को मंगलवार को असावटा गांव से बरामद कर लिया। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

खबरें और भी हैं...