घरेलू कलह से परेशान होकर 25 वर्षीय युवक ने लगाई फांसी
पलवल | घरेलू कलह से परेशान होकर मंगलवार शाम 25 वर्षीय युवक नीरज ने घर में फांसी लगा ली। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया। कैंप थाना प्रभारी अश्विनी कुमार के अनुसार मामले की जांच की जा रही है।