पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • रमजान माह में 24 घंटे बिजली आपूर्ति की मांग, एसई से मिले मुस्लिम

रमजान माह में 24 घंटे बिजली आपूर्ति की मांग, एसई से मिले मुस्लिम

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पलवल | रमजान माह में 24 घंटे बिजली आपूर्ति की मांग को लेकर मंगलवार को मुस्लिम समाज का प्रतिनिधिमंडल मुस्लिम वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष हाजी यूनुस अहमद की अगुवाई में एसई मदन कुमार रोहिल्ला से मिला। इस दौरान पचानका गांव में बिजली और पानी की व्यवस्था के साथ रमजान माह में समुचित बिजली आपूर्ति जारी रखने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल में शामिल पचानका निवासी मुजीब और इस्लाम ने बताया कि गांव में एक माह से जलापूर्ति पूरी तरह से बंद है। उन्होंने बताया उनके गांव में जलापूर्ति कोंडल स्थित वाटर टैंक से होती है। जलापूर्ति न होने से ग्रामीणों को 500 रुपए प्रति टैंकर खरीद कर पानी पीना पड़ रहा है।

खबरें और भी हैं...