कठुवा और उन्नाव की घटना के विरोध में निकाला कैंडल मार्च
जम्मू-कश्मीर के कठुआ और उत्तर प्रदेश के उन्नाव में हुए रेप कांड के विरोध में कांग्रेस ने शनिवार को शाम 7.30 बजे सद्भावना भवन पामगढ़ से अंबेडकर चौक तक कैंडल मार्च निकाला गया।
जिपं सभापति प्रेमचंद जायसी के नेतृत्व में निकाले गए कैंडल मार्च में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल, राज्यसभा सांसद छाया वर्मा समेत कांग्रेसी शामिल हुए। इस मौके पर पीसीसी अध्यक्ष ने कहा कि 3 वर्ष में पूरे प्रदेश में केंद्र सरकार की दमनात्मक नीतियों के चलते अराजकता का माहौल है। धर्म के नाम पर अत्याचार कर रहे हैं उप्र में उन्नाव और जम्मू की नाबालिग से हुए बलात्कार का मामला है। प्रदेश में कहीं महिलाएं सुरक्षित नहीं है। इसके बाद भी सरकार दोषियों पर कार्रवाई तक नहीं करती। कांग्रेस न्याय के लिए संघर्ष करती रहेगी। कैंडल मार्च में जिलाध्यक्ष दिनेश शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष हरप्रसाद साहू, रामकुमार पटेल, गजानन जांगड़े, रवि वर्मा, लता जाटवर, नितिन मुकेश टंडन सरोज सारथी, कौशल प्रसाद मिरी, पितांबर भारद्वाज, संदीप जांगड़े सहित कार्यकर्ता शामिल रहे।
कैंडल मार्च में शामिल कांग्रेसी।