पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

आरक्षण की मांग को लेकर पामगढ़ में निकली रैली

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पामगढ़ मुख्यालय में रैली निकालकर सौंपा गया ज्ञापन।

भास्कर न्यूज | पामगढ़

कचंदा पिछड़ा वर्ग विकास संगठन छग के नेतृत्व में सर्व पिछड़ा वर्ग संगठन द्वारा पामगढ़ मुख्यालय में जनसभा कर रैली निकाली गई।

जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष हेतराम यादव ने बताया कि धारा 340 आर्टिकल वन केंद्रीय गवर्नमेंट के शासकीय नौकरियों में कर्मचारियों में संख्या के अनुरूप आरक्षण का प्रावधान है जिसे छग में वह 15, 4 16, 4 के तहत राज्य सरकार को आदेशित है। प्रावधान है कि अपनी स्थिति के अनुसार संपूर्ण विषय वर्ग को पिछड़ा वर्ग आयोग गठित करके उसके संख्या के अनुरूप उसको आरक्षण दिया जा सकता है, लागू किया जाए। केंद्रीय गवर्नमेंट की के तहत जो पिछड़ी जाति के आरक्षण के लिए नियम बनाया गया है त्रिस्तरीय मांग रखा गया है हम पिछड़े वर्ग के लिए 27% आरक्षण शिक्षा के क्षेत्र में राजनीति के क्षेत्र में सरकारी नौकरी के क्षेत्र में नहीं मिल रहा है। सभा को ब्लॉक अध्यक्ष पामगढ़ रामकुमार पटेल ने कहा कि कचंदा विकास संगठन छग के नेतृत्व में जिले में यह दूसरा आयोजन हुआ है। जिले के बाद छग के हर जिले विधानसभा में सर्व पिछड़ा वर्ग द्वारा शासन-प्रशासन के बीच में रखेंगे। सभा को कार्यक्रम अध्यक्षता भरत कश्यप, विशिष्ट अतिथि संग्राम सिंह यादव, महासचिव पुनीराम रामपटेल, बाबूलाल साहू, नंदकिशोर कश्यप, भगेला कश्यप ने भी संबोधित किया। रैली में भक्तो साहू, द्वारका यादव, राजकुमार पटेल, मनीराम, शत्रुहन, शकुंतला यादव, पुनीता प्रजापति, रामकुमार पटेल समेत समाज के लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए।

खबरें और भी हैं...