केलियासोल मुखिया संघ की अध्यक्ष बनी अनीता गोराई
बैठक में अध्यक्ष बनी अनीता व गोपाल दास को माला पहनाते मुखिया।
भास्कर न्यूज|कालूबथान
केलियासोल प्रखंड के मुखिया व उप मुखिया संघ की बैठक बुधवार को इंटर कॉलेज केलियासोल प्रांगण में संपन्न हुई। बैठक में वांदा पूरव पंचायत के पसस सदस्य मनीष कुमार सिंह व अन्य साथियों के सड़क हादसे में हुई मौत को लेकर दो मिनट का मौन धारण किया। बैठक के दौरान केलियासोल प्रखंड मुखिया संघ के पुराने कमेटी को भंग कर नई कमेटी का गठन किया गया, जिसमें संघ के अध्यक्ष अनीता गोराई को चुना गया। साथ ही उपाध्यक्ष राजकुमारी हांसदा, सचिव गोपाल दास, सह सचिव भीम गोराई, कोषाध्यक्ष शमीम अंसारी का चयन किया गया। वहीं 27 अप्रैल को केलियासोल प्रखंड अंतर्गत कालूबथान व पंचेत ओपी के प्रभारी से जनसमस्याओं के समाधान को लेकर बैठक का भी आयोजन किया जायेगा। मौके पर जिप सदस्य दिल मोहम्मद, मुखिया विजय कुमार, प्रमिला टुडू, हसन अंसारी, धीरेन मंडल, अमर सोरेन, रोशन अली आदि मौजूद थे।