- Hindi News
- National
- पुलिस, प्रशासन व माइनिंग डिपार्टमेंट की टीम ने दिए माइनिंग एरिया की पैमाइश के आदेश
पुलिस, प्रशासन व माइनिंग डिपार्टमेंट की टीम ने दिए माइनिंग एरिया की पैमाइश के आदेश
आखिर लंबे इंतजार के बाद इल्लीगल माइनिंग को लेकर अब पंचकूला में एक्शन होने लगा है, जिसके लिए पुलिस की पहल पर एक टीम बनाई जा रही है। वहीं सभी माइनिंग एरिया में चेकिंग पोस्ट भी बनाई जा रही है। जबकि माइनिंग डिपार्टमेंट की ओर से अवैध माइनिंग के मामलों को लेकर करीब 15 लोगों को नोटिस जारी किए गए हैं। अवैध माइनिंग को लेकर दिए गए इन नोटिसों के बाद या तो जुर्माना भरवाया जाएगा, या फिर इन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा। जिसमें सरकारी जमीन से लेकर प्राईवेट जमीन पर इल्लीगल माइनिंग को करवाना शामिल हैं।
असल में पंचकूला में माइनिंग को लेकर भास्कर ने बात को खड़ा किया, जिसके बाद पंचकूला प्रशासन से लेकर पुलिस और माइनिंग डिपार्टमेंट के अधिकारियों की ओर से इस बारे में कदम उठाया गया है। इसके बाद एक टीम को बनाया जा रहा है।
दो दर्जन से ज्यादा लोगों को दिए जा रहे हैं नोटिस: जिला पंचकूला में लंबे समय से हो रही अवैध माइनिंग के इस मामले में माइनिंग डिपार्टमेंट की ओर से माइनिंग वाले एरियाज में हाल ही में एक सर्वे भी किया गया है। ये काम भास्कर मं छापी गई खबरों के बाद किया गया है। जिसके बाद यहां नोटिस दिए जा रहे हैं। जिसमें दो दर्जन उन जगहों का जिक्र किया गया है, जिसमें सरकारी जमीन या प्राईवेट जमीन से अवैध माइनिंग की गई है या फिर करवाया गया है। इस दौरान इन माइनिंग को लेकर कोई भी परमिशन को ही नहीं दिया गया था। जिसके बाद अब जवाब न आने की सूरत में या फिर जुर्माना डिसाइड न होने की सूरत में एफआईआर दर्ज करवाई जाएगी।
कई अवैध माइनिंग साइट्स की दी जा रही वीडियो
पंचकूला में अवैध माइनिंग को लेकर 4 दिन में 15 से ज्यादा लोगों पर मामला दर्ज किया गया है, अब जमीन मालिकों पर कार्रवाई की तैयारी
अवैध माइनिंग का डाटा जुटाने को कहा...वहीं सूत्रों के अनुसार पंचकूला में इल्लीगल माइनिंग को लेकर साइट्स की पैमाइश करवाने के आदेश भी जारी किए गए हैं। जिसमें सभी साइट्स में अवैध माइनिंग का कुल डाटा जुटाने के लिए कहा गया है। इसके बाद सबसे ज्यादा अवैध माइनिंग के एरिया में चेकिंग पोस्ट भी बनाई जाएंगी। इन पोस्ट को बनाने के लिए प्रपोजल को भेजा गया है। वहीं इन एरिया में गश्त करने के लिए अलग से स्टॉफ को भी लगाया जाएगा।
असल में सीएम ऑफिस की ओर से रिपोर्ट को मांगने के बाद पंचकूला में माइनिंग के काम में सुधार आया है। इसके बाद अब रियलटी कंपनियों को जल्द से जल्द शुरू करने का प्रोसेस किया जा रहा है। जिसके बाद पंचकूला में अवैध माइनिंग को बंद किया जा सकेगा। इस बारे में सीआईडी की ओर से भी रिपोर्ट बनाकर दी गई है। जिसमें यहां पंचकूला की अवैध माइनिंग की सभी साइट्स से लेकर कई जगहों की वीडियो दी जा रही है।
10 दिन में 15 से ज्यादा एफआईआर...
अभी तक पिछले 10 दिनों मेंं माइनिंग माफिया पर 15 से ज्यादा एफआईआर दर्ज करवाई गई हैं। इसमें यहां पंचकूला के रूरल एरिया के सभी पुलिस थाने शामिल किए हैं। खनन मंत्री के रिपोर्ट मांगने पर कार्रवाई करने के लिए कहा गया है।