पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आईटीबीपी भानू में 219 जवानों को हथियार खोलना और जोड़ना सिखाया

आईटीबीपी भानू में 219 जवानों को हथियार खोलना और जोड़ना सिखाया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पंचकूला | शुक्रवार को आईटीबीपी भानू में चल रहे तीन दिवसीय अंतर सीमांत वन मिनिट ड्रिल प्रतियोगिता का समापन समारोह हुआ। इस मौके पर बल के सभी सीमाओं की 6 टीमों के 219 जवानों ने हिस्स लिया। इस प्रतियोगिता में विभिन्न हथियारों को तरकीब से खोलना व जोडऩा, गाड़ी के स्पेयर टायर को बदलना और हथियार लेकर वाहन में चढ़ने के अलावा बहुत से एक्शन सिखाए। इसके अलावा आपातकाल में बचाव का प्रदर्शन दिखाना इत्यादि कंपीटिशन हुए। मुख्य अतिथि आईटीबीपी के महानिदेशक आरके पचनंदा ने विजेता टीमों व खिलाड़ियों को आगामी प्रतियोगिता में भी इसी प्रकार अच्छा प्रदर्शन करने के लिए शुभकामनाएं दी। इस मौके पर आईटीबीपी के उपमहानिरीक्षक राजेश कुमार ने ड्रिल प्रतियोगिता के खिलाडिय़ों द्वारा हासिल की गई उपलब्धियों के बारे में संक्षेप में जानकारी दी।

ये रहे परिणाम: प्रतियोगिता में प्रशिक्षण परिक्षेत्र में सर्वाधिक अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। उत्तर पश्चिम फ्रंटियर व उत्तर पूर्वी फ्रंटियर द्वारा क्रमश द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे। ओवर ऑल सर्वश्रेष्ठ प्रतियोगी सिपाही जीडी अजय कुमार, सीआईजेडब्ल्यू प्रशिक्षण परिक्षेत्र रहे।

खबरें और भी हैं...