पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बच्चों की सुरक्षा के लिए बनेगी बाल संरक्षण यूनिट

बच्चों की सुरक्षा के लिए बनेगी बाल संरक्षण यूनिट

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बच्चों की सुरक्षा के लिए बनेगी बाल संरक्षण यूनिट

सिटी रिपोर्टर|पंचकूला
जिला बाल संरक्षण यूनिट की ओर से जनवरी से मार्च 2018 तक 87 अवेयरनेस कैंप के जरिए लोगों को अवेयर किया गया है। इसका टारगेट हर महीने 25 अवेयरनेस कैंप से ज्यादा है। डीसी मुकुल कुमार ने बताया कि बाल संरक्षण यूनिट बच्चों को उनके प्रति हो रहे अपराधों और उनको होने वाले खतरे से सुरक्षा करती है। हर जिले में एक बाल संरक्षण यूनिट बनाई गई है जो बच्चों की सुरक्षा, उनके लिए चलाई गई। कल्याणकारी योजनाओं को लागू करने में सहायक होती है। इस यूनिट का मुख्य उद्देश्य बच्चों और उनके अभिभावकों को पोस्को एक्ट 2012, बच्चों के भीख मांगने, बाल मजदूरी तथा बच्चों को शिक्षा ग्रहण करने के प्रति जागरुक करना है। यूनिट का उद्देश्य फोस्टर केयर योजना को उत्साहित करना भी है।

खबरें और भी हैं...