पढ़ाई में कमजोर स्टूडेंट्स के लिए चलाया अभियान ताकि वे आगे बढ़ें
पढ़ाई में कमजोर स्टूडेंट्स के लिए चलाया अभियान ताकि वे आगे बढ़ें
सिटी रिपोर्टर|पंचकूला
पंचकूला के सेक्टर-2 डाइट संस्थान में जिले के खंड शिक्षा अधिकारियों व एबीआरसी तथा बीआरपी सदस्यों की बैठक का आयोजन डाइट प्रिंसिपल सुजाता राणा की अध्यक्षता में किया गया। इसमें जिले के स्कूलों में चलाए जा रहे एलईपी शिक्षण पर विचार विमर्श किया गया। जानकारी देते हुए डाइट प्रिंसिपल सुजाता राणा ने बताया कि अधिकारियों के साथ बैठक में पढ़ाई में कमजोर रह गए छात्र जो किन्हीं कारणों से पिछली कक्षा का शिक्षण में पिछड़ गये थे, उन्हें एलईपी तथा कैचअप कार्यक्रम के तहत जो अप्रैल से मई तक शुरू किया गया है। पूर्ण करने के आदेश हुए हैं। उन्होंने कहा कि सभी खंड शिक्षा अधिकारी हर रोज आठ स्कूलों का विजिट तथा बीआरपी तथा एबीआरसी 10 स्कूलों का विजिट करेंगे। उन्होंने कहा कि इस विजिट के दौरान स्कूलों में स्किल पासबुक चेक करना, एसएलओ फार्म तथा एलईपी को लेकर गतिविधयों का अवलोकन किया जा रहा है। इसके अलावा शिक्षा में कमजोर छात्रों को मोटिवेट करने के भी प्रयास किए जाएंगे।