पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बच्चों को सब्जियों का महत्व बताया

बच्चों को सब्जियों का महत्व बताया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पंचकूला| द ब्रिटिश स्कूल में बच्चों को मौसमी सब्जियों के बारे में बताया गया। टीचर्स ने करेला, कद्दू, घीया, तोरी, धनिया आदि सब्जियों को डिस्प्ले किया। बच्चों को सब्जियों के महत्व और गुणों के बारे में जानकारी दी गई।

सांस्कृतिक कार्यक्रम में दी परफॉर्मेंस
पंचकूला|सॉपिंस स्कूल में बैसाखी मनाई गई। कक्षा 1 से 5 तक के स्टूडेंट्स ने लोक गीतों और नृत्य प्रदर्शनों से दर्शकों को उत्साहित किया। कक्षा 1 के छात्रों ने पारंपरिक वस्त्रों में रैंप वॉक किया। सॉफ्ट बोर्ड्स को सुंदर तरीके से सजाया गया।

स्माइलिंग किड्स प्ले-वे में मनाई बैसाखी
पंचकूला|स्माइलिंग किड्स प्ले-वे स्कूल में बच्चों और स्टाफ ने बैसाखी का त्याेहार मनाया। स्कूल को पंजाबी परंपरा के अनुसार सजाया गया था और पंजाबी भी पकवान बनाए गए थे। बच्चों ने कई तरह की एक्टीविटीज में हिस्सा लिया।

अनन्मय चौहान को किया सम्मानित
पंचकूला| पंचकूला शहर के सेक्टर 1 स्थित जैनेंद्र पब्लिक स्कूल में प्राइमरी विंग के बच्चों का रिजल्ट आउट हुआ। अनन्मय चौहान को फर्स्ट आने पर पुरस्कृत किया गया। इसके अलावा स्कूल के सेकंड और थर्ड आए स्टूडेंट को भी सम्मनित किया।

खबरें और भी हैं...