- Hindi News
- National
- पिछले हफ्ते कांग्रेस, भाजपा, इनेलो और ‘आप’ के सीनियर लीडर्स थे पंचकूला में
पिछले हफ्ते कांग्रेस, भाजपा, इनेलो और ‘आप’ के सीनियर लीडर्स थे पंचकूला में
लोकसभा चुनाव में एक साल से कम समय रह गया है। विधानसभा चुनाव में भी डेढ़ साल का समय बचा है। ऐसा माना जा रहा है कि लोकसभा चुनाव के साथ ही सरकार हरियाणा विधानसभा चुनाव भी करा सकती है। चुनावों में 10-11 माह का समय शेष बचने के कारण राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई है। इलेक्शन ईयर नजदीक होने के कारण कर्मचारी संगठन मांगों के लिए सड़कों पर उतरकर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं तो वहीं राजनीतिक पार्टियों के नेताओं ने भी पार्टी वर्कर्स और लोगों के बीच जाकर जनसभाओं का आयोजन शुरू कर दिया है।
बीते हफ्ते में कांग्रेस, भाजपा, इनेलो व आम आदमी पार्टी की हरियाणा यूनिट के कई सीनियर लीडर्स पंचकूला में थे। विपक्षी राजनीतिक पार्टियों ने अभी से चुनावी हवा को अपने पक्ष में करने के लिए आंदोलन शुरू कर दिए हैं जबकि सत्तारूढ़ पार्टी के नेता लाेगों के बीच जाकर अपनी उपलब्धियां गिनाने में लगे हैं। राजनीतिक पार्टियों में पार्टी टिकट हथियाने के लिए भी खींचतान तेज हो गई है। भाजपा व इनेलो के मुकाबले कांग्रेस पार्टी में यह खींचतान ज्यादा है। कांग्रेस के करीब एक दर्जन नेता पंचकूला विधानसभा क्षेत्र से टिकट हथियाने के लिए जोड़ तोड़ में जुटे हैं। इनमें अपने आकाओं के आगे अपना जनाधार दिखाने की होड़ लगी हैं। बीते रविवार को सीनियर कांग्रेस लीडर संजीव भारद्वाज ने इंद्रधनुष ऑडिटोरियम, सेक्टर 5 में ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला के समक्ष हजारों लोगों की रैली आयोजित कर अपना दम दिखाया। अब वह 18 अप्रैल को सेक्टर 5 में धरना स्थल पर धरना आयोजित करने जा रहे हैं। सह धरना हरियाणा स्टाफ सलेक्शन कमिशन में नौकरी दिलाने के नाम पर चल रही धांधली के खिलाफ आयोजित किया जा रहा है। वहीं हरियाणा प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की वरिष्ठ उपाध्यक्ष रंजीता मेहता भी अभी से चुनावी तैयारियों में जुटी हैं।