पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • निगरानी समिति की मीटिंग में भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने को कहा

निगरानी समिति की मीटिंग में भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने को कहा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पंचकूला विधानसभा की निगरानी समिति की बीजेपी ऑफिस, सेक्टर 2 में मीटिंग हुई। मीटिंग की अध्यक्षता पंचकूला में निगरानी समिति के संयोजक हरेंद्र मलिक ने की। इसमें भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक शर्मा विशेष तौर पर उपस्थित रहे। हरेंद्र मलिक ने बताया की अभी तक लगभग 2500 मामलों में शिकायतकर्ता की शिकायतों का निपटारा निगरानी समिति के माध्यम से किया गया है जिन्होंने सीएम विंडो पर शिकायतें थी। समिति के सदस्यों को कहा गया कि वह अपने माध्यम से देखें कि अगर उन्हें कहीं भ्रष्टाचार की बात पता लगती है और उस की शिकायत नहीं आती। उन सभी की एक रिपोर्ट बना कर समिति के संयोजक तक पहुंचाए जिसे वह ज़िला अध्यक्ष के माध्यम से मुख्यमंत्री तक पहुंचाएंगे। मीटिंग में एसपी गुप्ता, राजेंद्र नौनिवाल, सीमा गर्ग, परमजीत कौर, सुशील कुमार, राजीव राठौर मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...