पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • स्नैचिंग रोकने में पंचकूला पुलिस नाकाम साबित

स्नैचिंग रोकने में पंचकूला पुलिस नाकाम साबित

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पंचकूला में स्नैचिंग के मामलों को रोकने में पंचकूला पुलिस नाकाम साबित होती नजर आ रही है। क्योंकि कुछ दिन पहले ही एक-एक स्नैचर को पकड़कर पुलिस ने अपनी पीठ को थपथपाया था, लेकिन उसके बाद भी स्नैचिंग की वारदातें रुकने का नाम ही नहीं ले रही हैं। बड़ी बात यह है कि दो दिन पहले यहां पिंजौर में सामने आई स्नैचिंग की वारदात में सीसीटीवी फुटेज में स्नैचर की शक्ल दिखाई दे रही है। उसके बाद भी उसे पकड़ा नहीं जा सका। असल में शहर में स्नैचिंग के बढ़ते हुए मामलों को देखकर अब तो महिलाओं को मार्केट, मंदिर जाते समय या घर से बाहर निकलने के दौरान ही डर लगने लगा है। इस बारे में पंचकूला पुलिस के अधिकारियों को कई शिकायतें दी जा चुकी हैं। क्राइम ब्रांच की टीमों को इस काम पर लगाने के बाद भी कोई कामयाबी नहीं मिल रही है। असल में पिंजौर एरिया में दो दिन पहले ही एक स्नैचिंग का मामला सामने आया था। इसके बाद महिला दौड़कर अपने घर में घुस गई थी, लेकिन उसके बाद भी स्नैचर उसके घर के बाहर राउंड लगाते रहे। यानी स्नैचरों के हौसले तो बुलंद हैं, लेकिन पंचकूला पुलिस उन्हें रोकने में नाकाम है।

क्राइम ब्रांच की टीम ने जब कुछ दिन पहले एक स्नैचर को पकड़ा तो लगा था कि अब स्नैचिंग नहीं होगी। लेकिन उसके बाद भी स्नैचिंग की वारदातें रुकने का नाम ही नहीं ले रही है। शहर की महिलाओं को अब घरों से बाहर निकलने में डर लगने लगा है।

दो दिन पहले पिंजौर में हुई थी स्नैचिंग, इस केस में भी कोई नहीं पकड़ा गया

सीसीटीवी फुटेज होने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की जा रही

खबरें और भी हैं...