ऑटो ने बाइक सवार को मारी टक्कर, घायल
पंचकूला|पंचकूला-जीरकपुर हाईवे पर ओल्ड पंचकूला में रविवार को तेज रफ्तार में रॉन्ग साइड आ रहे ऑटो ने एक्टिवा सवार काे टक्कर मार दी। टक्कर के बाद घायल सड़क पर ही पड़ा रहा, लेकिन ऑटो चालक वहां से भाग गया। लोगों ने घायल युवक को सेक्टर 6 के जनरल अस्पताल में पहुंचाया। डॉक्टरों ने बताया कि युवक के शोल्डर में फ्रैक्चर आया है। घायल ओल्ड पंचकूला का निवासी है और उसकी पहचान 17 साल के प्रज्ज्वल के रूप में हुई है। घायल के पिता सुनील ने बताया कि एक तेज रफ्तार ऑटो ने उसके बेटे को टक्कर मार दी। ऑटो माजरी चौक से काफी स्पीड में रॉन्ग साइड आ रहा था। सुनील ने बताया कि सबसे ज्यादा गलत बात ये है कि ऑटो चालक उसके घायल बेटे के सड़क के बीच ही छोड़कर भाग गया। ऑटो चालक की डिटेल निकाल ली गई है और पुलिस केस करने के लिए मेडिकल भी करवाया गया है।