पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • से 8 में 7 हजार से ज्यादा आबादी, फिर भी लोगों के लिए कम्युनिटी सेंटर नहीं

से-8 में 7 हजार से ज्यादा आबादी, फिर भी लोगों के लिए कम्युनिटी सेंटर नहीं

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पंचकूला का सेक्टर 8 जहां 7 हजार से ज्यादा जनसंख्या है, इसके बाद भी इस सेक्टर में पब्लिक यूज के लिए कम्युनिटी सेेंटर नहीं बनाया गया। हालात ऐसे हैं कि सेक्टर के लोग अपने छोटे से छोटा प्रोग्राम भी होटलों में करवाने को मजबूर है।ं ऐसा नहीं है कि इस सेक्टर में रेजीडेंट्स के लिए कम्युनिटी सेंटर के जगह नहीं है। हाल ही में आरडब्ल्यूए की ओर से एचएसवीपी को साइट का प्रपोजल तैयार कर दिया था। इसके बाद एचएसवीपी की ओर से उस साईट पर कम्युनिटी सेंटर के बजाय कमर्शियल साइट ही बना डाली। इसके बाद अब आरडब्ल्यूए की डिमांड है कि अगर एचएसवीपी की ओर से कम्युनिटी सेेंटर नहीं बनाया जा रहा तो इस कमर्शियल साइट में ही उन्हें फ्लोर दें, जहां वह अपना कम्युनिटी हाल बना सकेंगे। इस मामले को लेकर अब सेक्टर 8 रेजीडेंट वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्‌टर से भी मीटिंग की जाएगी। साथ ही सोमवार को एचएसवीपी के एडमनिस्ट्रेटर से भी मिलकर वह इस कमर्शियल साइट में कम्युनिटी हाल देने की डिमांड करेंगे। सेक्टर 8 के आरडब्ल्यूए प्रधान आरपी मलहोत्रा ने बताया कि नेशनल बिल्डिंग कोड के रूल्ज के तहत हर पांच हजार आबादी पर एक कम्युनिटी सेंटर हाेना चाहिए। सेक्टर 8 में कुल 955 मकान है और 7 हजार से ज्यादा जनसंख्या है। इसके अलावा आरडब्ल्यूए के भी 600 से ज्यादा मेंबर हंै। इस हिसाब से सेक्टर 8 में भी पब्लिक के लिए कम्युनिटी हाॅल की सुविधा एचएसवीपी को देनी चाहिए। सेक्टर के लोग पिछले 20 साल से कम्युनिटी सेंटर की डिमांड करते आ रहे है, लेकिन अब एचएसवीपी की ओर से उस प्रपोज्ड साइट को भी कमर्शियल साइट में तबदील कर दिया गया जिसे कम्युनिटी सेंटर के लिए भेजा गया था।

कमर्शियल साइट में ही फ्लोर पर दी जाएं कम्युनिटी हाॅल की सुविधा : आरडब्ल्यूए के जनरल सेक्रेटरी राकेश गाेयल ने बताया कि एचएसवीपी की आेर से जो कमर्शियल साइट बनाई जा रही है, उसी में फ्लोर पर लोगों को कम्युनिटी हाल की सुविधा दी जाए। इसमें इंडोर गेम्स, पब्लिक के लिए ई-संपर्क, आईटी डिपार्टमेंट की सुविधा, एक हाॅल जिसमें 100 के करीब गैदरिंग हो आैर वेलफेयर रूम का भी बंदोबस्त हो।

साल 2000 में 22 लाख रुपए हुए थे सेंक्शन
आरडब्ल्यूए के सीनियर वाइस प्रेजीडेंट पीएन खन्ना ने बताया कि साल 2000 में सेक्टर 8 के एक प्राइवेट स्कूल के पार्क में कम्युनिटी सेंटर बनाने के लिए 22 लाख के करीब रुपए सेेंक्शन हुए थे। इसके बाद भी यहां कम्युनिटी सेंटर नहीं बनाया गया और अभी तक लोगों को होटलों में अपने छोटे से छोटे प्रोग्राम करवाने पड ़रहे हैं। सेक्टर 8 में कम्युनिटी सेंटर बनाने के लिए शालीमार चौंक के पास सेक्टर केे अंदर ही खाली जगह को स्लेक्ट किया गया था। एचएसवीपी के अधिकारियों से भी इस बारे में बात हुई थी। जिसके बाद अब यहां पर कमर्शियल साइट बनाने काम शुरू किया जाना है।

खबरें और भी हैं...