पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 35 रुपए वाली सॉफ्टड्रिंक और 1 1 रुपए के प्लास्टिक के 3 ग्लास दिए 50 रुपए में

35 रुपए वाली सॉफ्टड्रिंक और 1-1 रुपए के प्लास्टिक के 3 ग्लास दिए 50 रुपए में

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सेक्टर-6 के जनरल अस्पताल में कैंटीन में महंगे रेट पर खाना-पीने का सामान बेचा जा रहा है। 35 रुपए की सॉफ्टड्रिंक और एक-एक रुपए के 3 प्लास्टिक ग्लास के लिए 50 रुपए वसूले जा रहे हैं। इसके अलावा यहां खाने में मिलने वाले परोंठे और उसके साथ दी जानो वाली सब्जी की क्वालिटी खराब बताई जा रही है। सोमवार को अस्पताल में तैनात स्टाफ नर्स नेहा ने भी इस मामले में हेल्थ डिपार्टमेंट को शिकायत दी है। उन्होंने बताया कि कैंटीन में मनमर्जी के रेट पर सामान दिया जा रहा है। यह कैंटीन रेडक्रॉस की है और एक ठेकेदार चला रहा है। नारायणगढ़ से मरीज के साथ अस्पताल में आए हरजीत सिंह ने बताया वह कैंटीन में वे खाना खाने गए। उन्होंने परोंठे के साथ सब्जी मांगी। उन्हें बताया गया कि परोंठे के साथ सब्जी नहीं दी जाएगी, चटनी के साथ ही परोंठा खाना पड़ेगा। सब्जी चाहिए तो एक्स्ट्रा चार्ज देना होगा। इस कैंटीन का ठेका सुनील के पास है। जब उनके मोबाइल पर बात करनी चाही तो उनका नंबर मिला ही नहीं।

अस्पताल में तैनात स्टाफ नर्स नेहा

खुद जाकर मरीजों से बात करूंगा

इस बारे में एक्शन लिया है। जांच की जा रही है और यहां जो भी कमियां पाई जाएंगी उस पर एक्शन होगा। मैं खुद कैंटीन में जाकर जांच करूंगा अौर मरीजों से भी बात करूंगा।

-अनिल जोशी, सेक्रेटरी, रेडक्राॅस

खबरें और भी हैं...