- Hindi News
- National
- डिलीवरी के बाद मांगी बधाई, टर्मिनेट हुए तो शिकायतकर्ता के घर जाकर दे रहे धमकी
डिलीवरी के बाद मांगी बधाई, टर्मिनेट हुए तो शिकायतकर्ता के घर जाकर दे रहे धमकी
जनरल अस्पताल में महिला की डिलीवरी के बाद उसके परिवार वालों से स्टाफ बधाई के नाम पर पैसे मांगता है। ऐसा ही करने वाले 6 से ज्यादा कर्मचारियों को टर्मिनेट किया गया है। अब टर्मिनेट हुए कर्मचारी शिकायतकर्ता के घर जाकर शिकायत वापस लेने के लिए भी दबाव डाल रहे हैंै। शिकायतकर्ता ओम प्रकाश ने बताया कि जब से उनकी शिकायत पर एक्शन हुआ है तब से टर्मिनेट हुए कर्मचारी उनके घर आ रहे हैंै। उन्हें नहीं पता कि उनका पता कर्मचारियों को कहां से मिला है। इस बारे में अब वह अस्पताल प्रबंधन से एक बार फिर मिलेंगे। साथ ही कर्मचारियों के खिलाफ पुलिस में शिकायत देंगे।