मोबाइल वैन के माध्यम से दी कानूनी जानकारी
पंचकूला| सकेतड़ी गांव में डिस्ट्रिक्ट लीगल सर्विस अथॉरिटी की ओर से लीगल एड कैंप का आयोजन किया गया। सीजेएम निधि बंसल ने बताया कि इस मौके पर मोबाइल वैन के माध्यम से सकेतड़ी के लोगों को एडवोकेट सिकंदर बख्शी व संतोष पीएलवी ने दहेज, महिलाओं के अधिकार सहित अन्य मुद्दों पर कानूनी अधिकारों के बारे में जानकारी दी। कैंप करीब 2 घंटे तक चला।