- Hindi News
- National
- सेक्टर 5 का यवनिका पार्क : वॉकिंग ट्रैक पर पानी, ग्राउंड गीला, कैसे करेगी पब्लिक सैर
सेक्टर-5 का यवनिका पार्क : वॉकिंग ट्रैक पर पानी, ग्राउंड गीला, कैसे करेगी पब्लिक सैर
पार्क में सुबह पानी दिया जाता है उसके बाद कोई यहां ध्यान नहीं देता
सिटी रिपोर्टर | पंचकूला
वॉकिंग ट्रैक पर पानी, ग्राउंड गीला ऐसे कैसे करेगी पब्लिक पार्क में सैर। ये हालात सेक्टर 5 का यवनिका पार्क के है, जहां रोजाना सुबह पौधों को पानी तो दिया जाता है, लेकिन इसके बाद यहां पानी बंद करने वाला कोई नहीं होता। जिससे पब्लिक के लिए बनाए गए वॉकिंग ट्रैक पर पानी भरा पडा रहता है और लोग यहां वॉक भी नहीं कर पाते। ऐसे में यहां जहां पब्लिक पार्क में बैठ कर एक्सरसाइज करती है वहां भी पानी जमा होने से लोग परेशान है। सेक्टर 5 में सैर करने आई सरोज ने बताया कि ट्रैक के साथ ग्राउंड में भी पानी भरा जाता है। जिससे यहां फिसलने का भी डर रहता है।
इसके अलावा साकेत से रनिंग करने आए तरुण शर्मा ने बताया कि यहां पानी सुबह से ही ओपन छोड़ दिया जाता है। जिससे ट्रैक पर पानी जमा हो जाता है। अगर सुबह 10 बजे के बाद पानी दिया जाए तो ठीक है। लोग उस वक्त कम वॉक करते हैं। लेकिन यहां सुबह 6 बजे से ही ट्रैक पर पानी छोड़ दिया जाता है।