पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 134 ए के तहत एडमिशन कराया फिर भी भवन विद्यालय वाले कह रहे बेटे को पढ़ाना है तो फीस देनी पड़ेगी

134 ए के तहत एडमिशन कराया फिर भी भवन विद्यालय वाले कह रहे बेटे को पढ़ाना है तो फीस देनी पड़ेगी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
134ए के तहत एडमिशन का मामला आए दिन सुर्खियों में आने लगा है। पिछले तीन दिनों से जहां 134ए के तहत नए सेशन में निजी स्कूलों में एडमिशन करवाने के लिए पेरेंट्स फॉर्म जमा करने से लेकर बच्चों को एग्जाम दिलवाने के लिए परेशान हुए। वहीं, सोमवार को एक महिला ने सेक्टर 15 भवन विद्यालय के खिलाफ सीबीएसई, सीएम विंडो व डीईओ को शिकायत दी।

शिकायत में उसने लिखा है कि उसके बेटे का एडमिशन 134 ए के तहत हुआ है और बावजूद इसके स्कूल की ओर से उसे फीस दिए जाने के लिए दबाव बनाया जा रहा है। यहां तक कि स्कूल मैनेजमेंट की ओर से स्कूल फीस बुक भी दिया गया और कहा गया कि अगर आपको अपने बेटे को पढ़ाना है तो स्कूल फीस तो जमा करनी ही पड़ेगी। नहीं तो आप अपने बेटे को नहीं पढ़ा सकते। महिला ने बताया कि अगर जरूरत पड़ेगी तो वह सीएम के सामने पेश होकर इस तरह की लापरवाही की शिकायत करेगी और अपने व अपने बच्चों के हक के लिए लड़ेगी। वहीं, भवन विद्यालय की प्रिंसिपल गुलशन कौर ने बताया कि मुझे इस बात की जानकारी नहीं है। 134ए के तहत एडमिशन लेने वाले बच्चों को सरकार के गाइडलाइन्स के मुताबिक सुविधा दी जाती है। मेरे से पेरेंट्स भी नहीं मिले हैं। अगर उन्हें कोई शिकायत है तो उन्हें मुझसे मिलना चाहिए। कल स्कूल जाकर मैं पता करती हूं और पैरेंट्स भी मुझसे िमलें अगर कोई उन्हें प्रॉब्लम है तो।

ये है मामला

सेक्टर 15 की रजनी ने बताया कि उसके बेटे अभय कुमार सोनकर का एडमिशन 134 ए के तहत 2014-15 में 7वीं क्लास में भवन विद्यालय में हुआ था। 2014-15 में सी-2 ग्रेड, 2015-16 में सी-1 ग्रेड, 2016-17 में बी-2 ग्रेड व 2017-18 में सी-2 ग्रेड आया है। इस साल दो विषयों में मेरा बेटा फेल हो गया। स्कूल में जिन-जिन बच्चों का री था उनके पेपर लिए गए लेकिन मेरे बेटे अभय का नहीं लिया गया। स्कूल की वाइस प्रिंसिपल ने मुझे बुलाकर कहा कि आपका बेटा फेल हो चुका है और आगे अगर पढ़ाई जारी रखनी है तो आपको फीस भरनी पड़ेगी और ऐसा कहते हुए मुझे फीस बुक दे दी गई। रजनी ने बताया कि अगर फीस ही देनी है तो सरकार की ओर से 134ए का प्रावधान क्यों रखा गया। इसके लिए चाहे मुझे सीएम के पास भी जाना पड़े तो उनसे मिलकर अपनी अापबीती सुनाऊंगी। रजनी ने बताया कि वह 2014-15 से अलग-अलग एक्टिविटीज के नाम पर स्कूल में दो से ढाई हजार रुपए जमा करवा रही है जबकि सरकार के नियम के मुताबिक 134ए के बच्चों को एजुकेशन फ्री मिलनी चाहिए

डीईओ एचएस सैनी ने बताया कि मेरे पास पेरेंट्स ने भवन विद्यालय स्कूल से संबंधित शिकायत दी है। स्कूल से इसका जवाब मांगा है। स्कूल की लापरवाही सामने आएगी तो कार्रवाई करेंगे। एचएस सैनी, डीईओ

खबरें और भी हैं...