पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • से 6 के आवास भवन में शिफ्ट हुई फार्मेसी काउंसिल, रजिस्ट्रेशन फीस भी घटाई

से-6 के आवास भवन में शिफ्ट हुई फार्मेसी काउंसिल, रजिस्ट्रेशन फीस भी घटाई

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पंचकूला|हरियाणा राज्य फार्मेसी काउंसिल अब सेक्टर 6 के आवास भवन में शिफ्ट हो चुकी है। इसके बाद अब यहां होने वाली नई रजिस्ट्रेशन भी पहले से काफी कम रुपए में होंगी। 2100 रुपए में होने वाली रजिस्ट्रेशन अब 1500 रुपए में हुआ करंगी। इसकी पुष्टि चेयरमैन सोहन लाल कांसल ने की। दरअसल, फार्मेसी की ओर से नवीनीकरण और नए रजिस्ट्रेशन की फीस घटा दी है, एक मई से लागू होगी। सोहन लाल कांसल ने बताया कि सेक्टर 6 पंचकूला स्थित आवास भवन में काउंसिल के नए कार्यालय में बैठक की गई थी। इसमें फैसला लिया गया है कि एक मई से फार्मासिस्ट के लिए नई रजिस्ट्रेशन की फीस जो पहले पांच हजार थी, उसे घटाकर चार हजार रुपए कर दी जाएगी। सोहन लाल कांसल और रजिस्ट्रार अरुण पराशर ने बताया कि काउंसिल में हर माह 500 से 700 नई रजिस्ट्रेशन होती है। फार्मासिस्टों पर फीस का आर्थिक बोझ था। इससे फार्मासिस्टों को काफी नुकसान हो रहा था। चेयरमैन का चार्ज लेते ही काउंसिल के सदस्यों से इस बारे में चर्चा की थी, जिसे सभी ने सर्वसम्मति से मान लिया। सोहन लाल ने बताया कि पुराने प्रधान ने प्राइवेट ऑफिस बनाया हुआ था। इससे काउंसिल पर आर्थिक बोझ भी ज्यादा था। काउंसिल का कार्यालय अभी तक प्राइवेट बिल्डिंग में चल रहा था, जो हर महीने किराया 42 हजार रुपए था, इसे अब सरकारी आवास भवन सेक्टर 6 में शिफ्ट कर दिया गया है। अब केवल 21 हजार रुपए किराया देना पड़ेगा।

2100 में होने वाली रजिस्ट्रेशन अब होगी 1500 रुपए में

खबरें और भी हैं...