पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

101 लोगों ने किया रक्तदान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्व. दिला राम की याद में पहला ब्लड डोनेट कैंप भोगपुर में लगाया गया, जिसमें कालका से पूर्व इनेलो विधायक और जिलाध्यक्ष प्रदीप चौधरी बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे। उन्होंने ब्लड डोनेट करने वालों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि ब्लड डोनेट महादान है, जो जीवनदान देता है। हमारे स्वास्थ्य के लिए भी ब्लड डोनेट काफी जरूरी है और हर व्यक्ति को ब्लड डोनेट करना चाहिए। इस अवसर पर सरपंच हरदेव, महेन्द्र लाकड़ा, रमेश मांधना, गफूर मोहम्मद, प्रदीप काकू दमदमा, कृष्ण शर्मा मौजूद थे। इस दौरान चंडीगढ़ जीएमसीएच-32 से डॉक्टरों की टीम ब्लड क्लेक्ट करने के लिए आई हुई थी।

इस मौके पर करीब 101 लोगों ने ब्लड डोनेट दिया। प्रदीप चौधरी ने युवाओं से आग्रह किया कि ब्लड डोनेट करने के लिए वह अपने दोस्तों के साथ मिलकर ग्रुप बनाएं और किसी भी इमरजेंसी केस को ब्लड देने से ना हिचकिचाएं।

विश्वकर्मा सभा के चुनाव 22 अप्रैल को

पिंजौर|श्री विश्वकर्मा सभा पिंजौर के द्विवार्षिक चुनाव 22 अप्रैल को सुबह 9.30 बजे श्री विश्वकर्मा मंदिर पिंजौर में किए जाएंगे। यह जानकारी सभा महासचिव सतीश कुमार जांगड़ा ने देते हुए बताया कि इस अवसर पर आम सभा की बैठक में सभी सदस्यों को निमंत्रण भेजा गया है।

राजस्थान के सालासर के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना

पिंजौर|पिंजौर सेवा सदन द्वारा सोमवार सुबह राजस्थान के सालासर स्थित श्री बालाजी मंदिर के लिए सैकड़ों भक्तों का एक जत्था रवाना हुआ। इस अवसर पर बिटना रौनक पूर्व पार्षद तरसेम गुप्ता, संदीप शर्मा बिल्ला, सोहनलाल सहित अन्य कई श्रद्धालु बसों और गाड़ियों में रवाना हुए। सालासर गया जत्था मंगलवार देर रात को पिंजौर लौटेगा।

खबरें और भी हैं...