पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दून पब्लिक स्कूल में इन्वेस्टिचर समारोह

दून पब्लिक स्कूल में इन्वेस्टिचर समारोह

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पंचकूला|पंचकूला के सेक्टर 21 स्थित दून पब्लिक स्कूल में इन्वेस्टिचर समारोह 2018-19 का आयोजन किया गया। इस मौके पर स्टूडेंट्स द्वारा चारों सदनों के कैप्टन, उप कैप्टन, प्रीफेक्ट्स का चयन किया गया। प्रिंसिपल ने सभी कैप्टन, उप कैप्टन व प्रीफेक्ट्स को प्रार्थना सभा के दौरान सैशे तथा बैज देकर सम्मानित किया। इसके साथ ही विभिन्न क्लबों के प्रीफैक्टस का चयन भी किया गया। सभी सदनों के कैबिनेट मेंबर्स तथा क्लब प्रीफैक्टस ने शपथ ली तथा उन्होंने पूरी निष्ठा से अपना कार्य करने का प्रण लिया। स्कूल के प्रिंसिपल कैप्टन संजय आनंद ने कैबिनेट के नए मेंबर्स को बधाई दी तथा अपने कार्यों को पूरी निष्ठा एवं लगन से करने के लिए प्रोत्साहित किया।

खबरें और भी हैं...