पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 30 अप्रैल तक बिजली कनेक्शन नहीं हुआ तो मोरनी पंचकूला रोड करेंगे जाम

30 अप्रैल तक बिजली कनेक्शन नहीं हुआ तो मोरनी-पंचकूला रोड करेंगे जाम

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अाजादी के 70 साल बीत जाने के बावजूद आज भी बिजली से महरूम दाबसू पंचायत के गांवों के लोगों का सब्र का बंध टूट गया है। प्रदेश द्वारा बिजली से महरूम गांवों को बिजली से रोशन करने के लिए शिवालिक विकास बोर्ड का 2 करोड़ 15 लाख का बजट भी साल बीतने के बावजूद पंचायत के घरों मेें रोशनी नहीं ला पाया है।

गांव में इस बजट से अभी तक मात्र बिजली के पोल ही खड़े हुए हैं। गांव में बिजली पहुंचाने के लिए पिछले तीन महीने से काम बिल्कल ठप पड़ा है। इसके विरोध में गांव के लोगों ने बिजली विभाग को एक मई तक गांव में बिजली का काम शुरू करने का नोटिस देते हुए चेतावनी दी कि यदि काम शुरू नहीं हुआ तो 33 केवी सबस्टेशन का घेराव करने के साथ मेन रोड को जाम कर दिया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी बिजली विभाग व प्रशासन की होगी। मोरनी खंड की दाबसू पंचायत के ग्रामीणों ने निगम का चेतावनी दी है कि अगर 30 अप्रैल तक दाबसू पंचायत में ढाणियों में बिजली पहुंचाने का काम शुरू नहीं हुआ तो 1 मई को मोरनी 33 केवी सब स्टेशन का घेराव करते हुए साथ के रोड को जाम करेंगे ।

बिजली विभाग के अधिकारियों से आज होगी बैठक : विधायक लतिका शर्मा ने कहा की बिजली निगम के अधिकारियों के साथ बैठक की जाएगी और बिजली रहित ढााणियों में बिजली पहंुचाने की दिशा में जल्द काम शुरू करवाएंगे।

ग्रामीण बोले बहुत साल से कर रहे बिजली का इंतजार : दाबसू पंचायत से निर्मला देवी, बिन्द्रा, रामवती, गुरवन्ती देवी, जयसिंह, लक्ष्मण सिंह, राजेन्द्र सिंह, जुगल किशोर, वीर सिंह, पूजा रानी, कुशम लता, भागवंती, गुडों देवी, राजो देवी, मोहन लाल, बलजीत सिंह, मनीष कुमार मदन, बलवीर सिंह, चूहड़ सिंह, नथूराम आदि ने बताया की उनकी पंचायत काफी साल से बिजली की बाट जोह रही है और अभी तक उनकी पंचायतों के कुछ गंावों में बिजली के पोल भी गाड़ दिए थे मगर आज तक उन पर बिजली की तारें नहीं डाली गई। जिस कारण ग्रामीणों ने बिजली निगम के प्रति कड़ा रोष है ।

सरकार ने साल पहले 2 करोड़ से ज्यादा किए थे मंजूर

लोगों ने बताया की हरियाणा सरकार ने मोरनी खंड की बिजली से वंचित 350 ढाणियों मे बिजली पहंुचाने के लिए सवा दो करोड़ रुपए की राशि उपलव्ध करवाई थी और गत वर्ष 30 अप्रैल तक सभी ढाणियों मे बिजली पहंुचाने का लक्ष्य तय किया गया था । जो बाद में मार्च तक बढ़ाया गया। मगर आज तक इस राशि में 50 प्रतिशत ही कार्य हुआ है और आज भी अधिकतर ढाणियां बिजली से वंचित हैं। वहीं, इस बारे में कंस्ट्रक्शन विभाग के एसडीओ तथा एक्सईएन नसीब सिंह से बात करने का प्रयास किया गया तो कई बार फोन करने पर भी उन्होंने फोन नहीं उठाया।

खबरें और भी हैं...