पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • स्कूलों में जागरुकता रैली निकालने और ज्यादा पौधे लगाने की प्लानिंग

स्कूलों में जागरुकता रैली निकालने और ज्यादा पौधे लगाने की प्लानिंग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिन्दूस्तान स्काउट्स एडं गाइड्स पंचकूला के पदाधिकारियों की बैठक का आयोजन जिला सचिव संजय बैरागी अध्यक्षता में पंचकूला के सेक्टर 7 जिला शिक्षा कार्यालय में किया गया। इसमें राज्य द्वारा अप्रैल के कार्यक्रम को पंचकूला जिले में लागू करने की कार्रवाई अमल में लाई गई।

राज्य प्रेस सचिव हरप्रीत शर्मा ने बताया कि बैठक में मुख्य रूप से राज्य सचिव सतीश लाठर के निर्देशों से अप्रैल में स्कूलों में विशेष दाखिला अभियान चलाने, गांव व शहरों के स्कूलों में जागरुकता रैली निकालने, विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाने, स्कूलों में प्रबंधन समिति के गठन व नए सदस्यों को जागरूक करने बारे, स्कूल के छात्रों को कब-बुलबुल, स्काउट्स एडं गाइड्स की गतिविधियों शुरू करवाने के बारे में, छात्रों में समाज सेवा व मानव सेवा भाग जागृत करने बारे, भूमि दिवस मानने बारे तथा अधिक से अधिक संख्या में पौधों को लगाने के लिए कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई। इस अवसर पर टीम के सदस्यों में डीओसी असिन्द्र कुमार, डीओसी स्काट सुशिल कुमार, डीओसी प्रशिक्षण अनिल कुमार, प्रैस कृष्णपाल मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...