पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सार्थक मॉडल स्कूल की रीतिका कॉमर्स, मुस्कान आर्ट्स और मोहित साइंस में रहे टॉपर

सार्थक मॉडल स्कूल की रीतिका कॉमर्स, मुस्कान आर्ट्स और मोहित साइंस में रहे टॉपर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिले के कुल 2604 स्टूडेंट्स में सेक्टर-12ए सार्थक मॉडल स्कूल के तीन स्टूडेंट्स आर्ट्स, कॉमर्स व साइंस स्ट्रीम में टॉपर रहे। आर्ट्स टॉपर जहां क्रिमिनल लॉयर बनना चाहती हैं, वहीं, कॉमर्स टॉपर आईएएस और बचपन से वेब वर्क में इंट्रेस्ट रखने वाले साइंस टॉपर आगे जाकर वेब डेवलपर बनना चाहते हैं। कॉमर्स की बात करें तो टॉप थ्री डिस्ट्रिक्ट टॉपर सेक्टर-12ए सार्थक मॉडल से हैं। वहीं, साइंस विषय में पहला व तीसरा स्थान सार्थक मॉडल स्कूल का रहा, जबकि दूसरा स्थान कालका गवर्नमेंट सीनियर सेकंडरी के नाम रहा। आर्ट्स टॉपर सेक्टर-12ए सार्थक मॉडल स्कूल से रहीं और सेकंड टॉपर गवर्नमेंट सेकंडरी स्कूल चिक्कन व थर्ड टॉपर गवर्नमेंट सीनियर सेकंडरी ठंडोग से थी। खास यह रहा कि तीन विषयों के टॉप थ्री डिस्ट्रिक्ट टॉपर में सिर्फ दो लड़के हैं बाकी सभी लड़कियों के नाम हैं।

पंप ऑपरेटर की बेटी बनीं कॉमर्स टॉपर आईएएस बनना चाहती हैं, भाई के साथ तैयारी भी शुरू की: कॉमर्स में 500 में से 466 नंबर के साथ सेक्टर-12ए सार्थक मॉडल स्कूल की रीतिका आईएएस बनना चाहती हैं। रीतिका के पिता प्रवेश खन्ना एचएसवीपी में पंप ऑपरेटर हैं और मां मीनू खन्ना हाउसवाइफ हैं। वह आईएएस के लिए अभी से बड़े भाई के साथ तैयारी भी शुरू कर दी है। मुस्कान ने दसवीं में 88 प्रतिशत अंक हासिल किए थे और क्लास में टॉप थ्री में रही हैं।

4 साल की उम्र में खो दिए मां-बाप, ताया-ताई ने संभाला, आर्ट्स टॉपर का क्रिमिनल लॉयर बनना है सपना: 474 अंक के साथ सार्थक मॉडल स्कूल की मुस्कान जिले की आर्ट्स टॉपर रहीं। 4 साल की उम्र में ही मां-बाप खो देने के बाद उनके ताया सतीश व ताई निधि ने संभाला।

बचपने से कम्प्यूटर में इंट्रेस्ट रखने वाला केटरर का बेटा साइंस टॉपर, बनना चाहता है वेब डेवलपर: तीन भाई व एक बहन में बड़े भाई मोहित जिले के साइंस टॉपर रहे। सार्थक मॉडल के मोहित केटरर के बेटे हैं उन्होंने बताया कि बचपन से कम्प्यूटर में इंट्रेस्ट है और वेब डेवलपर बनना चाहता है।

-मोरनी के थापली गवर्नमेंट सीनियर सेकंडरी स्कूल का 0 प्रतिशत रिजल्ट रहा। 4 बच्चों की फुल कंपार्टमेंट रही

- मोरनी के कोटी गवर्नमेंट सीनियर सेकंडरी स्कूल का 17.43 प्रतिशत रिजल्ट रहा।

-रायपुररानी में रामपुर ठयोग सीनियर सेकंडरी स्कूल का 13.79प्रतिशत

-रायपुररानी के रैना गवर्नमेंट सीनियर सेकंडरी स्कूल का 22 प्रतिशत

-सेक्टर 7 गवर्नमेंट सीनियर सेकंडरी स्कूल के 123 में 49 पास और 39.83 प्रतिशत रिजल्ट रहा

-गवर्नमेंट सीनियर सेकंडरी स्कूल-19 के 48 स्टूडेंट्स में से 33 पास, 6 फेल व 9 की कंपार्टमेंट, रिजल्ट 69% रहा।

-सेक्टर 12ए सार्थक मॉडल स्कूल के 84 में से 82 बच्चे पास हैं और रिजल्ट 97.61 प्रतिशत रहा।

-सेक्टर 20 संस्कृत मॉडल स्कूल के 83 में से 83 बच्चे पास हैं और रिजल्ट 100 प्रतिशत रहा।

-सकेतड़ी गवर्नमेंट सीनियर सेकंडरी स्कूल के 20 में से 16 पास और 80 प्रतिशत रिजल्ट रहा।

-सेक्टर 6 गवर्नमेंट सीनियर सेकंडरी स्कूल के 39 में से 23 पास और 58.97 प्रतिशत रिजल्ट रहा ।

-सेक्टर 15 गवर्नमेंट गर्ल्स स्कूल के 119 में से 112 पास और 94.11 प्रतिशत रिजल्ट रहा।

-करनपुर गवर्नमेंट सीनियर सेकंडरी स्कूल के 35 में से 15 पास और 42.85 रिजल्ट रहा ।

-बिटना गवर्नमेंट सीनियर सेकंडरी स्कूल के 16 में से 10 पास और 62.5 रिजल्ट रहा ।

- मल्ला गवर्नमेंट सीनियर सेकंडरी स्कूल के 30 में से 17 पास और रिजल्ट 56.66 प्रतिशत रिजल्ट रहा ।

-रज्जीपुर गवर्नमेंट सीनियर सेकंडरी स्कूल के 37 में से 30 पास और रिजल्ट 81.8 प्रतिशत रिजल्ट रहा।

-नानकपुर गवर्नमेंट सीनियर सेकंडरी स्कूल के 68 में से 30 पास और रिजल्ट 44.11 प्रतिशत रहा

-बाडगोदाम गवर्नमेंट सीनियर सेकंडरी स्कूल के 12 में से 11 बच्चे पास और 91.66 प्रतिशत रिजल्ट रहा।

-पिंजौर के चिक्कन गवर्नमेंट सीनियर सेकंडरी स्कूल के 32 में से 24 पास हैं और 75 प्रतिशत रिजल्ट रहा ।

-कालका गवर्नमेंट सीनियर सेकंडरी स्कूल के 196 में से 119 पास हैं और 61 प्रतिशत रिजल्ट रहा ।

-बसौला गवर्नमेंट सीनियर सेकंडरी स्कूल के 56 में से 44 पास हैं और रिजल्ट 78.5 प्रतिशत रहा ।

-पिंजौर गवर्नमेंट सीनियर सेकंडरी स्कूल के 183 में से 105 पास हैं और रिजल्ट 57.3 प्रतिशत रहा ।

जिले के इन स्कूलों का ऐसा रहा रिजल्ट

रितिका अपनी मां के साथ।

मुस्कान अपनी ताई जी के साथ।

मोहित अपने दोस्तों के साथ।

खबरें और भी हैं...