पंचकूला| एचएसवीपी ने सेक्टर-24 से 28 के लोगों को इनहांसमेंट के नोटिस जारी किए हैं। लोगों को इनहांसमेंट जमा करवाने को कहा है। लोगों ने इसका विरोध करना शुरू कर दिया है। इसी बात को लेकर घग्गर पार के सेक्टरों में रहने वाले लोगों ने रविवार को मीटिंग बुलाई। इसमें इनहांसमेंट का विरोध किया। लोगों ने कहा कि एक ओर जहां एचएसवीपी हम पर गलत इनहांसमेंट लगा रहा है, वहीं हमारे घरों के पास में ही सॉलिड वेस्ट ट्रीटमेंट प्लांट लगाया जा रहा है। इस दौरान यहां आरएन सहगल, पवन सैणी, रूपेश गिरहोत्रा सहित दर्जनों लोगों ने कहा कि एचएसवीपी की ओर से हर बार उन्हें नोटिस भेजे जाते हैं। हर बार एचएसवीपी की ओर से गलत इनहांसमेंट लगाई जाती है।