पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जून से एमडीसी के सेक्टरों में मिलेगा 24 घंटे पानी, एचएसवीपी की प्लानिंग हुई कम्प्लीट

जून से एमडीसी के सेक्टरों में मिलेगा 24 घंटे पानी, एचएसवीपी की प्लानिंग हुई कम्प्लीट

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पंचकूला के सबसे वीवीआईपी एरिया एमडीसी में 24 घंटे नॉन स्टॉप पानी की सप्लाई शुरू होने जा रही है। इसके चलते एमडीसी के अलग-अलग सेक्टरों में रहने वाले लोग जब भी अपने घर के नल को खोलेंगे, तो उन्हें ताजे पानी की सप्लाई मिलेगी। इसके लिए हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) की प्लानिंग पूरी हो चुकी है, जिसके बाद फाइलों के दावों को जमीन पर उतारने का काम शुरू कर दिया गया है। जिसके चलते एमडीसी के सभी सेक्टरों का सर्वे करवा, डिमांड नोट कर उसे पूरी करने के लिए जून माह में पानी की 24 घंटे सप्लाई दी जाएगी।

पंचकूला में एमडीसी के सेक्टर अब और ज्यादा वीवीआईपी हो जाएंगें, क्योंकि हरियाणा में पहली बार ऐसा होने जा रहा है। जिसके चलते एक कंपनी से सर्वे करवा पानी की सप्लाई दी जाएगी। जिसके कारण हाल ही में एमडीसी में कई जगहों पर पानी की सप्लाई में दिक्कत आई थी। इस दौरान यहां कई जगहों पर पाइप लाईन को बदला गया है, सबसे ज्यादा टर्न को चेंज किया गया है। जिसके चलते लोगों को पानी सप्लाई के दौरान परेशानी न आए।

ये है प्लानिंग: एचएसवीपी की ओर से 6 महीने पहले इस बारे में प्लानिंग बनाई गई थी, लेकिन इसे अब पूरा किया जा सका है। जिसके चलते एक कंपनी को यहां लगाया गया था, जिसमें जमीनी तौर पर डाली गई सारी पाइपलाईन की डिटेल ली गई थी। जिसके बाद यहां पूरे पानी की डिमांड और सप्लाई के रेशो पर काम किया गया, जिसके बाद अब यहां सप्लाई को भी बढ़ाया जाएगा। इस प्लानिंग के अनुसार एमडीसी के सेक्टर 4, 5, 5बी, 6 में 24 घंटे पानी की सप्लाई को दिया जाएगा। इस फेज में सबसे पहले उन कट्स को चेंज करना था, जहां पर सप्लाई के पाइप में टर्न पर ज्यादा बैंड हैं। उन्हें निकाल कर बड़ा किया गया है।

ऐसे प्लानिंग उतरेगी ग्राउंडलेवल पर, काम शुरू: -एमडीसी के सेक्टरों में पानी की परेशानी हुई थी। क्योंकि कई जगह लाईन चेंज की है। ताकि 24घंटे सप्लाई हो सके।

-सेक्टरों में मीटरों की चेकिंग की जा रही है, कुछ हो चुकी है। एक प्राईवेट कंपनी को लगाया गया है, ताकि कोई परेशानी न आए।

- दो जेई और एक एसडीओ को स्पेशल इसी काम के लिए एमडीसी में लगाया गया है। डब्ल्यूसीडी प्लांट से आने वाली सप्लाई का प्रेशर और रेशो को चेक किया जा रहा है।

पंचकूला को जरूरत के हिसाब से मिल रहा है 90 प्रतिशत पानी



ट्यूबवेलों और कजौली का पानी होगा सप्लाई, जून में ही शुरू हो जाएगा काम

ऐसे मिलेगी आपको 24 घंटे पानी की सप्लाई

नॉन स्टोप सप्लाई के लिए एक पूरी प्लानिंग को तैयार किया गया है, जिसकी रिपोर्ट एचएसवीपी के चीफ एडमिनिस्ट्रेटर और चीफ इंजीनियर को दी गई है। जिसके हिसाब से यहां 24 घंटे ग्राउंड फ्लोर पर ताजे पानी की सप्लाई रहेगी। जिसमें फर्स्टमिल किया गया है, लेकिन सैकेंड इसमें शामिल नहीं हैं। क्योंकि सैकेंड फ्लोर पर 24 घंटे पानी नहीं दिया जा सकता। इसलिए सैकेंड फ्लोर पर पानी की सप्लाई सुबह शाम होगी, सुबह और शाम टाइमिंग को बढ़ाया जाएगा। इस टाइमिंग को एक दो घंटे तक बढ़ाया जाएगा।

फैक्ट्स फिगर्स

पंचकूला एरिया का पहला ऐसा जिला बनने जा रहा है, जहां 24 घंटे ताजे पानी की सप्लाई दी जाएगी। ऐसा एमडीसी में सबसे पहले शुरू किया जा रहा है।

ऐसे में पंचकूला अब चंडीगढ़ से भी आगे निकल गया है, क्योंकि चंडीगढ़ के किसी भी एरिया में अभी 24 घंटे पानी की सप्लाई होती ही नहीं हैं।

पंचकूला में कुल पानी के 58 हजार कस्टमर हैं ।

फिलहाल 22एमजीडी पानी ही मिल रहा पंचकूला को।

पंचकूला में 190 ट्यूबवेलों से पानी की सप्लाई की जाती है।

पंचकूला में पानी की कमी दूर करने को दो डैम बनाने का सर्वे इरिगेशन ने किया था, मामला सीएम के पास पेंडिंग हैं। वहीं, कजौली से पंचकूला को उसके हिस्से का अभी 4 एमजीडी पानी मिलना बाकी है। इसके लिए 5 महीने का समय लग सकता है।

एमडीसी में कजौली वाटर वर्क्स से आने वाले कुल पानी में से एक एमजीडी दिया जाता है, लेकिन 24 घंटे सप्लाई के लिए 2 एमजीडी कर दिया जाएगा और सेक्टर-4 एमडीसी के डब्ल्यूडीबी प्लांट में गिरेगा।

तीन बूस्टिंग स्टेशन और एक डब्ल्यूडीबी स्टेशन बनाया गया है। एमडीसी एरिया के लिए 17 ट्यूबवेल लगाई गई हैं।

कंपनी से सर्वे भी करवाया

एमडीसी के लिए ये प्लानिंग बन चुकी है। इस बारें में एक कंपनी से सर्वे भी करवाया गया है। अगले महीने तक ये सुविधा हम लोगों को दे देंगे। -केएस अहलावत, एक्सईएन एचएसवीपी

खबरें और भी हैं...