सेक्टर 1 डीसी ऑफिस के पास वार्ड नंबर 7 में पिछले करीब 5 सालों से पीने के पानी की समस्या से लोग परेशान हैं। कई बार प्रशासनिक अधिकारियों से लेकर स्थानीय विधायक को भी इस बारे में कंप्लेंट की गई थी। इसके बाद प्रशासन की ओर से हुड्डा और पब्लिक हेल्थ के अधिकारियों के बीच में मीटिंग हो चुकी थी। इसके बाद भी वार्ड नंबर 7 के ओल्ड पंचकूला में पीने के पानी की समस्या हल नहीं हुई जिसके बाद नगर खेड़ा यूथ क्लब की ओर से विधायक ज्ञान चंद गुप्ता को सोशल साइट के माध्यम से भी कंप्लेंट की गई जिसके बाद विधायक की ओर से पानी की समस्या को सॉल्व करवाने के लिए आश्वासन भी दिया गया लेकिन आज भी यह लोग करीब 1 किलोमीटर दूर से पानी भरने को मजबूर हैं। यहां स्कूल जाने वाले बच्चे तक रेहड़ियों पर पानी भरने को मजबूर हैं। वहीं, करीब 5 साल बाद दोबारा विधायक की ओर से ओल्ड पंचकूला में पानी की समस्या को सॉल्व करने के लिए आश्वासन दिया गया और कहा गया कि वह इस समस्या को लेकर अधिकारियों से बात भी करेंगे और जो भी सलूशन होगा वह करवाएंग
अभी ट्यूबवेल का ही नहीं पता कहां लगाएं : पिछले साल प्रशासन की ओर से हुडा और पब्लिक हेल्थ डिपार्टमेंट के अधिकारियों के साथ मीटिंग हुई थी जिसमें ओल्ड पंचकूला के सेंटर पॉइंट पर पानी की कमी को दूर करने के लिए ट्यूबवेल लगाने की बात हुई थी इसके बाद पब्लिक हेल्थ डिपार्टमेंट को हुड्डा से साइट लेनी थी जिसे देने के लिए खुदा ने मना कर दिया पब्लिक हेल्थ डिपार्टमेंट की ओर से गुरुकुल के पास ओल्ड पंचकूला में ट्यूबवेल लगाने के लिए जमीन मांगी गई थी जिसे देने के लिए खुद ने मना कर दिया और घग्गर नदी के किनारे ट्यूब लगाने के लिए कहा गया इसके बाद पब्लिक हेल्थ डिपार्टमेंट मैं गंगा किनारे ट्यूबवेल लगाने से मना कर दिया क्योंकि यहां पर पाइप लाइन बिछाने के लिए काफी बजट चाहिए था वहीं अब इस मामले में दोबारा फाइल चलाई गई जिसमे ओल्ड पंचकूला के सेंटर पॉइंट पर लगाने के लिए डिमांड की गई है।
विधायक ने कहा-अधिकारियों से करेंगे बात
पंचकूला के विधायक ज्ञान चंद गुप्ता ने खड़क मंगोली गांव और सेक्टर 26 के आशियाना फ्लैट का दौरा किया। सेक्टर 26 आशियाना फ्लैट में रह रहे लोगों ने गुप्ता के समक्ष अपनी कुछ मांगें रखी । खड़क मंगोली के कुछ हिस्सों में पीने के पानी की समस्या और खड़क मंगोली में अंदर जाने के लिए रास्ता न होने के कारण हो रही दुर्घटनाओं और मजबूरन गलत साइड से आने जाने पर पुलिस कर्मियों द्वारा किए जा रहे चालान के बारे में बताया । उन्होंने खड़क मंगोली में एनएचएआई बनने के पश्चात पानी की निकासी में हो रही दिक्कतों के बारे में बताया । ज्ञान चंद गुप्ता ने इन सभी समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन दिया।