पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • श्री सिद्ध बाबा बालकनाथ पौणाहारी सेवादल हर महीने के ज्येष्ठ रविवार को लगाएगा भंडारा

श्री सिद्ध बाबा बालकनाथ पौणाहारी सेवादल हर महीने के ज्येष्ठ रविवार को लगाएगा भंडारा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्री सिद्ध बाबा बालकनाथ पौणाहारी सेवादल ट्राईसिटी की ओर से बाबा बालक नाथ जी का गुणगान किया। सेवादार पंडित आरके शर्मा ने बताया कि 6 जून को बाबा बालक नाथ जी का जन्मदिन है, उस दिन सेक्टर 11 में मकान नंबर 452 के पास लंगर लगाया जाएगा। इसके अलावा प्रत्येक महीने के प्रत्येक ज्येष्ठ रविवार को पंचकूला में पहली बार लंगर प्रथा शुरू की जाएगी। पंडित आरके शर्मा ने बताया कि पहला मेला और लंगर 6 मई को लगाया दिया गया है। सेक्टर 12 गांव रैली में गुग्गा माड़ी मंदिर में भी रविवार को कार्यक्रम किया गया। सेवा दार मंजीत कंडारा ने बताया कि सुबह से ही भगत रोट का प्रसाद चढ़ाने के लिए लाइनों में लगे थे।

अपना मतलब न निकालते हुए समाज हित में काम करना चाहिए : डॉ. श्याम

सिटी रिपोर्टर | पंचकूला

टाइम ऐसा आ गया है कि हर कोई अपने ही काम में व्यस्त है, आज हमें संपर्क बनाने काफी जरूरी हैं और ये तभी हो सकता है जब आपसी भाईचारा कायम रहेगा। इसलिए हमें अपना मतलब ना निकालते हुए समाज हित में काम करना चाहिए। यह बात भारत विकास परिषद पचंकूूला साखा में रविवार को डॉ. श्याम भैया की ओर से कही गई। इस दौरान यहां परिषद की ओर से पीयूष जैन भी मौजूद रहे, जिन्होंने बताया कि रविवार शाम को एक शाम प्रभु के नाम का आयोजन किया गया। जिसमें सेक्टर 25 स्थित हनुमंत धाम व उनकी भजन मंडली की ओर से रामायण प्रवचन भी किया गया। इसके अलावा प्रभु का गुणगान भी किया गया। पीयूष जैन ने बताया कि भैया की ओर से संपर्क सहयोग सेवा और समर्पण जो परिषद के मुख्य बिंदू है, उसकी व्याख्या करते हुए समाज में काम करने की प्रेरणा दी गई। इसी दौरान उन्होंने बताया कि समाज में सेवा समाजिक एकता को भी बढ़ावा देता है। इस दौरान इस शाम में एएल गायेल, सुभाष मंगल, अशोक गुप्ता के अलावा और भी मेंबर्स मौजूद रहे।

एक शाम प्रभु के नाम का आयोजन

श्रद्धालुओं ने किया माता का गुणगान

पंचकूला|पंचकूला के एमईएस काॅलोनी में शनिवार रात को माता का जागरण करवाया गया। इस जागरण में आर्मी एरिया से काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने टेका माथा। जागरण में सुबह आरती के बाद फलों का प्रसाद भी बांटा गया। भक्तों ने मां का गुणगान किया।

धर्म, समाज और संस्था कार्यक्रम की कवरेज के लिए 7889263870 पर वॉट्सएप करें। sandeep.kaushik@dhrsl.com पर मेल करें।

बैहलों गांव के मां दुर्गा मंदिर में लगा मेला, कुश्ती दंगल व अन्य प्रतियोगितांए भी कराई

फसलों व पशुओं की सुख समृद्धि के लिए मंदिर कमेटी ने करवाया कार्यक्रम

भास्कर न्यूज|मोरनी

मोरनी के बैहलों गांव के प्रसिद्ध मां बडासन दुर्गा मंदिर में रविवार को ज्येष्ठ मास के प्रथम रविवार को मोरनी खंड के लोगों तथा उनको फसलों तथा पालतू पशुओं की सुख समृद्धि के लिए वार्षिक मेला का आयोजन मंदिर कमेटी द्वारा किया गया। मेले की अध्यक्षता मुख्यअतिथि वन राजीक अधिकारी मोरनी सुनील शर्मा द्वारा की गई, जिन्होंने खेल प्रतियोगिताओं का शुभारंभ करवाया।

जानकारी देते हुए मेला कमेटी के प्रधान पवन मेहता व फूल सिंह परमार ने बताया 19 मई को मां बडासन का जागरण व भंडारा गांव के निवासी पूर्ण सिंह द्वारा किया गया। वहीं, आज मेले के अवसर पर विशाल भंडारा गांव के निवासी जयपाल तथा भक्तों के सहयोग से चला। मंदिर कमेटी के सदस्य विनोद शर्मा, तजेश्वर दत्त, होशियार सिंह, खुशहाल परमार, पूर्व सरपंच केसर सिंह, बलदेव सिंह, दिवान सिंह आदि भक्तों द्वारा मेलेे में शांतिपूर्वक खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन करवाया गया।

मेले में पूरे मोरनी खंड से हजारों की संख्या में भक्तों ने पहुंच माता के दरबार में माथा टेका। मेले में हुई कुश्ती दंगल में पंजाब, हरियाणा, हिमाचल तथा चंडीगढ़ आदि शहरों से 70 पहलवानों ने भाग लिया। मेले में माली की कुश्ती को राजपुरा पंजाब से भारत केसरी रह चुके रिंकू द्वारा जीती गई। अंतिम मुकाबले माली की कुश्ती राजपुरा के पहलवान रिंकू तथा नारायणगढ़ के पहलवान अंकित के बीच हुई। इसमें राजपुरा के रिंकू द्वारा अंकित को कुश्ती में पटखनी दे माली की कुश्ती पर जीत हासिल की गई। विजय पहलवानों को मुख्यअतिथि वन राजीक अधिकारी सुनील शर्मा ने ट्राॅफी व नकद राशि इनाम देकर सम्मानित किया।

सेक्टर-20 की मार्केट एसोसिएशन ने करवाया जागरण

सिटी रिपोर्टर|पंचकूला

सेक्टर 20 में आयोजित हुए विशाल माता जागरण में प्रसिद्ध भक्ति गायक नरेंद्र चंचल के गानों पर भक्तों ने खूब तालियां बजाई। इतना ही नहीं, चंचल जैसे जैसे अपने गीतों में लय पकड़ते जाते श्रद्धालु भी उनकी लय के मुताबिक अपनी जगहों पर थिरकने लगते।

पूरे जागरण में नरेंद्र चंचल ने अपने भक्ति गीतों का जलवा बिखेरे रखा। दरअसल, सेक्टर 20 मार्केट एसोसिएशन की ओर से विशाल जागरण करवाया गया। इसमें प्रसिद्ध गायक नरेंद्र चंचल के अलावा शहर के सोशल एक्टीविस्ट दिपेंद्र ढिल्लो, हरियाणा प्रदेश महिला कांग्रेस की वरिष्ट उप-प्रधान रंजीता महता, मेयर उपेंद्र कौर आहलुवालिया, नीलम अवस्थी, कमल अवस्थी के अलावा मार्केट एसोसिएशन के प्रधान साहिल बंसल, सुनील मित्तल, प्रदीप शर्मा, रजनीश शर्मा के अलावा ओर भी लोग मौजूद रहे। इस मौके पर जागरण में भक्तों भगवान का गुणगान किया।

नगर खेड़ा पर यूथ क्लब 27 को कराएगा कार्यक्रम

सिटी रिपोर्टर|पंचचकूला

सेक्टर 1 स्थित ओल्ड पंचकूला में अगले रविवार को यूथ क्लब की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसमें नगर खेड़ा पर यूथ की ओर से पूजा करवाने के बाद प्रसाद भी वितरित किया जाएगा। नग्गर खेड़ा यूथ क्लब की ओर से प्रधान साहिल नाहर ने बताया कि मेंबर्स के साथ मीटिंग की गई थी। इसमें नगर में सुधार से लेकर ओर भी कई मुद्दों पर बात की गई। इसके अलावा अब 27 मई को नगर खेड़ा पर पूर्जा अर्चना भी करवाई जाएगी। क्लब के सीनियर मेंबर सन्नी कुमार ने बताया कि यूथ क्लब की ओर से गांव में पब्लिक को होने वाली परेशानियों को लेकर भी कई बार डिमांड उठाई जा चुकी है। क्लब की ओर से समाज हित के अलावा धार्मिक कामों के लिए भी योगदान दिया जा रहा है।

श्रद्धालुओं ने बाबा बालक नाथ मंदिर में टेका माथा

सिटी रिपोर्टर|पंचचकूला

सेक्टर 1 स्थित ओल्ड पंचकूला में सिद्ध बाबा बालक नाथ मंदिर, खड़ग मंगौली में जेठा रविवार को सुबह से ही श्रद्धालु माथा टेकने आने लगे थे। 20 मई को जेठा रविवार पर मंदिर में विशेष चौंकि का भी आयोजन किया गया।

मंदिर के भग्त जगतार सिंह ने बताया कि काफी ज्यादा संख्या में श्रद्धालुओं ने माथा टेका। दोपहर 2 बजे बाबा बालक नाथ जी की चौंकि शुरू कर दी गई थी, जो शाम करीब 6 बजे तक चली। इस दौरान यहां आए सभी भक्तों के लिए भंडारे का भी बंदोबस्त किया गया था, जिसमें कढ़ी-चावल के अलावा हलवा और रोट का प्रसाद भी दिया गया। सेवादार कर्मजीत सोनी ने बताया कि 20 मई को महीना भी जेठा था और रविवार भी, इसलिए हर मंदिर में बाबा बालक नाथ जी की पूजा की गई। इस दौरान यहां बाबा जी का कीर्तन भी किया, जिसमें गायक गोल्डी ने बाबा जी का गुणगान किया।

सेक्टर-1 में लगाया गया भंडारा

पंचकूला|सेक्टर 1 स्थित डीसी ऑफिस के पास सिद्ध बाबा बालक नाथ मंदिर में जेठा रविवार के मौके पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान यहां भंडारा भी लगाया गया, जबकि इससे पहले मंदिर में पूजा पाठ किया गया। मंदिर के पुजारी गुलजारा सिंह ने बताया कि 20 मई को जेठा रविवार होने पर भंडारा लगाया गया था। हर महीने जेठा रविवार होने पर मंदिर में भंडारे का आयोजन किया जाता है। रविवार को सुबह से ही मंदिर में पूजा शुरू कर दी गई थी। इसके बाद दोपहर 12 बजे के बाद श्रद्धालुओं के लिए कढ़ी-चावल और हलवे का प्रसाद वितरित किया गया।

पत्रकार सम्मान समारोह एवं संगोष्ठी

पंचकूला| देवऋषि नारद जंयती पर सेक्टर-14 हरियाणा संस्कृत अकादमी ने पत्रकार सम्मान समारोह एवं संगोष्ठी का आयोजन किया।

खबरें और भी हैं...