पंचकूला|पंचकूला सेक्टर 3 ताऊ देवीलाल क्रिकेट स्टेडियम में शहीद भगत सिंह ट्रॉफी के तहत ऑल इंडिया वुमन 20-20 क्रिकेट एसोसिएशन की अाेर से आयोजित डे-नाइट क्रिकेट मैच के दौरान सांंस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देते कलाकार।
मोरनी-पंचकूला रोड पर भूस से भरी पिकअप पलटी
गाड़ी में सवार लोगों को नहीं आई चोट
मोरनी|मोरनी पंचकूला रोड पर भूडी गांव के पास सोमवार को एक भूस से भरी पिकअप असंतुलन खो जाने के कारण पलट गई। गनीमत रही कि जीप मार्ग पर ही पलट गई अगर मार्ग के किनारे के पास पलटती तो यह गहरी खाई में जा सकती थी। किसान छोटी पिकअप गाड़ियों में पशुचार भूसा मंगवा रहे हैं लेकिन इन जीपों में भूसे की फैलावट अधिक होने के कारण यह छोटे वाहन कई बार संतुलन बिगड़ जाने के कारण दुर्घटना का शिकार हो जाते हैं। ऐस ही आज मोरनी की तरफ भूडी गांव के निकट भूसे से भरी जीप एचपी-71-2179 के पलट जाने से हुई।
पूर्व डिप्टी सीएम चंद्र मोहन समेत कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को दी श्रद्धांजलि
पंचकूला| हरियाणा के पूर्व डिप्टी सीएम चंद्र मोहन ने सोमवार को देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि मनाई। चंद्र मोहन के साथ कई कांग्रेसी कार्यकर्ता भी साथ थे, जिन्होंने राजीव गांधी को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान चंद्र मोहन ने बताया कि राजीव गांधी अपने समय के एक महान गतिशील नेता थे। राजीव गांधी द्वारा टेक्नोलॉजी क्षेत्र में किए गए बदलाव के बाद ही भारतीयों के भाग्य और जीवन को पूरी तरह से बदल दिया है। राजीव गांधी की भारत को नवीनतम तकनीक लाने में महत्वपूर्ण भूमिका रही है। इस दौरान कांग्रेसी नेता रविंदर रावल, ललित शर्मा, अंकुर बिश्नोई, सतीश धवन सूर्यवंशी, साई सूद, सीता राम कुंडी, बहादुर राना, अंकित, मंदीप, सोमवीर, जगमोहन भनोट और जग्गा पुनिया भी मौजूद रहे।