पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • गुरुगद्दी बाबा प्रभु दयाल 27 को करवाएगा 5 लड़कियों की शादी

गुरुगद्दी बाबा प्रभु दयाल 27 को करवाएगा 5 लड़कियों की शादी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दरगाह पर सैकड़ों श्रद्धालुओं के बीच चादर सलामी दी गई

पंचकूला|पंचकूला-यमुनानगर हाईवे स्थित रिहौड़ में गुरुगद्दी बाबा प्रभुदयाल दरगाह पर सैकड़ों श्रद्धालुओं के बीच चादर सलामी दी गई। चादर सलामी के दिन सुबह से ही श्रद्धालुओं की लाइनें लगी हुई थी। 27 मई को दरगाह पर 5 जरूरतमंद लड़कियों की भी शादी की जाएगी। पंडित रामपाल शर्मा ने बताया कि हर 6 महीने बाद दरगाह पर जरूरतमंद परिवार की लड़कियों की शादी करवाई जाती है। इसमें लड़कियों को हर तरह का जरूरत का सामान भी दिया जाता है। पंडित रामपाल शर्मा ने बताया कि शादी के बाद ट्रस्ट की ओर से हर तीज त्योहार पर भी उनके परिवारों की सहायता की जाती है। 27 मई को दरगाह पर भंडारे का भी आयोजन किया जा रहा है। इसमें पंचकूला व आस पास से भी हजारों श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।

खबरें और भी हैं...