पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ज्यादा पैसे कमाने के चक्कर में अपने मां बाप को न भूलें

ज्यादा पैसे कमाने के चक्कर में अपने मां-बाप को न भूलें

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सेक्टर-12 के इस्कॉन मंदिर संडे स्पेशल प्रोग्राम मनाया गया। इसमें श्रद्धालुओं को श्रीमद्भागवत कथा केे बारेे में बताया गया। इससे पहले मंदिर में रसतत्वा दाज की ओर से आरती भी की गई। इसमें दर्जनों श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। दास ने बताया कि प्रोग्राम शाम साढ़े 6 बजे शुरू किया गया था।

इसमें सबसे पहले कीर्तन किया गया और इसके बाद 7 बजे आरती की गई। रात 8 बजे से 9 बजे तक श्रीमद्भागवत कथा भी सुनाई गई। श्रद्धालुओं को जीवन जीने के बारे में संदेश भी दिया गया। दास ने बताया कि इस दौरान श्रद्धालुओं को बताया गया कि आज ज्यादातर लोग पैसा कमाने में लगे हुए हंै, जिससे वह अपने परिवार को कहीं न कहीं पीछे छोड़ रहे हंै। ऐसा नहीं होना चाहिए, जिन मां-बाप ने पढ़ा लिखाकर बड़ा किया उनके बुढ़ापे में उनकी औलाद ही काम आती है, इसलिए कभी भी अपने परिवार से अलग नहीं होना चाहिए और अपने बुजुर्गों का हमेशा आदर करना चाहिए। दास ने बताया कि कथा के बाद 9 बजे सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद भी दिया गया। उन्होंने बताया कि हफ्ते में एक बार संडे प्रोग्राम का आयोजन किया जाता है, जिसमें सभी को जीवन जीने के बारे में भी बताया जाता है।

खबरें और भी हैं...