निरंकारी सत्संग भवन सेक्टर 9 में लगे कैंप में 259 ने किया रक्तदान
सिटी रिपोर्टर | पंचकूला
संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन ने स्थानीय संत निरंकारी सत्संग भवन सेक्टर 9 में 21वें ब्लड डोंनेशन कैंप का आयोजन किया गया। इसमें समाजसेवी राजेन्द्र सिंह भुल्लर ने बताया कि बाबा हरदेव सिंह ने कहा था मानव ब्लड नालियों में नहीं, नाडि़यों में बहना चाहिए, तभी से मिशन समाज सेेवा के लिए ब्लड डोनेश कैंप लगा रहे है। दरअसल, सन्त निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन की तरफ से सन्त निरंकारी सत्संग भवन सेक्टर 9 में 21वें ब्लड डोंनेशन कैंप का आयोजन किया गया। कैंप का उद्घाटन पंचकूला के विधायक ज्ञानचंद गुप्ता ने किया। इस कैंप में 29 महिलाओं सहित 259 श्रद्धालुओं ने ब्लड डोनेट किया। विधायक ज्ञानचंद गुप्ता ने बताया कि ब्लड डोनेट करने से दूसरों का ही नहीं, बल्कि अपना ज्यादा फायदा होता है। इससे देशवासियों में राष्ट्रीय एकता और सौहार्द बढ़ता है। सतगुरु माता सविंदर हरदेव की रहनुमाई में निरंकारी मिशन द्वारा पूरे विश्व में ब्लड डोनेट कैंप लगाकर समाज को जो सहयोग दिया जा रहा है, उसकी जितनी स्तुति की जाए कम है। निरंकारी मिशन के चंडीगढ़ जोन के जोनल इंचार्ज केके कश्यप ने ब्लड डोनेट कैंप में पहुंचकर साधसंगत का हौसला बढ़ाया। कश्यप ने बताया कि पूरे भारत में 1986 से 2018 तक 32 सालों में निरंकारी मिशन द्वारा 5 हजार 560 ब्लड डोनेट कैंपों का आयोजन किया जा चुका है। इसमें 10 लाख यूनिट के लगभग श्रद्धालुओं ने ब्लड डोनेट किया है।