पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पंचकोषीय साधना कैंप में लोगों ने किया योग

पंचकोषीय साधना कैंप में लोगों ने किया योग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पंचकूला| भारतीय योग संस्थान की ओर से सेक्टर 9 के प्राचीन शिव मंदिर में पंचकोषीय साधना कैंप का आयोजन किया गया। इस कैंप में 500 से भी ज्यादा साधक आैर साधिकाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम को दिल्ली से आए संस्थान के अखिल भारतीय महामंत्री देसराज, दिल्ली के प्रधान ललित गुप्ता और योग कला में निपुण किशोर ने विशेष रूप से संबोधित किया। कैंप सुबह 9 बजे से दोेपहर 12.30 तक चलाया गया। इसके अलावा अपने-अपने अनुभवों के आधार पर सभी साधकों का योग कला भी दिखाई गई। चंडीगढ़ प्रांत के प्रधान गोपालदास ने भी योग क्रियाओं के बारे अपने विचार व्यक्त किए। मंच का संचालन प्रांत के महामंत्री करतारा राम ने किया। भारतीय योग संस्थान पिछले 51 वर्षों से निशुल्क योग साधना में सेवारत हैं। इस समय भारत के 22 प्रान्तों व 9 अन्य देशों में 3500 से अधिक निशुल्क योग केंद्रों के माध्यम से लाखों स्त्री-पुरुषों को सुयोग्य, निष्ठावान, निष्स्वार्थी एवं सात्विक वृत्ति से ओतप्रोत शिक्षकों द्वारा योगासन, प्राणायाम, ध्यान, शुद्धि क्रियाओं और नेत्र सुरक्षा क्रियाओं का न केवल अभ्यास ही करवा रहा है, अपितु उनको यौगिक जीवन जीने की ओर प्रवृत्त भी किया कर रहा है। संस्थान द्वारा इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को प्रत्येक केंद्र में व्यापक स्तर पर मनाने का कार्यक्रम भी है।

खबरें और भी हैं...