बैसाखी पर संगतों ने गुरु घर में माथा टेका
पंचकूला | पंचकूला गुरुद्वारा श्री नाडा साहिब मे बैसाखी के अवसर पर संगत ने गुरु दरबार में माथा टेका। यहां शनिवार को दिनभर संगतों की लंबी लाइनें लगी रही। यहां आसपास और पंजाब से भारी संख्या में संगतें पहुंची। नाडा पुल से लेकर गुरुद्वारे तक वाहन लगे ट्रैफिक जाम में फंसे रहे। फोटो : अशोक कुमार