पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अतिक्रमण हटेगा, आज से स्ट्रीट वेंडर्स को मिलेगा पक्का ठिकाना

अतिक्रमण हटेगा, आज से स्ट्रीट वेंडर्स को मिलेगा पक्का ठिकाना

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पंचकूला नगर निगम के एरिये में रेहड़ी-फड़ी को सही ढंग से रेगुलेट करने के लिए स्ट्रीट वेंडर्स एक्ट-2014 लागू किया जाना है। एक्ट के तहत रेहड़ी फड़ी वालों को लाइसेंस जारी करने से पहले पंचकूला में सर्वे का काम पूरा कर लिया गया है। शहर के ज्यादातर सेक्टरों में इनके बैठने के लिए जगह का भी चयन हो चुका है। निगम की एक माह में स्ट्रीट वेंडर्स को लाइसेंस जारी कर शहर को अवैध रेहड़ी फड़ी से निजात दिलाने की प्लानिंग है। हरियाणा में पंचकूला पहला ऐसा शहर होगा जिसमें स्ट्रीट वेंडर्स एक्ट लागू होने जा रहा है।

सर्वे के आधार पर शहर में 62 प्रतिशत स्ट्रीट वेंडर्स खाने-पीने और सब्जी बेचने का काम कर रहे हैं। शहर में रेहड़ी-फड़ी वालों की तादाद व विभिन्न सेक्टरों में इनकी जरूरत का पता लगाने के लिए एमसी ने रूद्राभिषेक इंटरप्राइजेस लिमिटेड को सर्वे का जिम्मा सौंपा था। इस एजेंसी की सर्वे रिपोर्ट में पंचकूला के विभिन्न सेक्टरों में कुल 2860 वेंडर्स पाए गए हैं। सोमवार से इन्हें रजिस्ट्रेशन फॉर्म देने का काम शुरू कर दिया जाएगा। फॉर्म जमा होने के बाद वेंडिंग पॉलिसी के तहत इन लोगों को जगह अलॉट करने का काम शुरू कर दिया जाएगा। निगम की ओर से इन्हें पहचान-पत्र जारी किए जाएंगे। अगले हफ्ते निगम की स्ट्रीट वेंडर्स कमेटी की मीटिंग में इनकी रजिस्ट्रेशन के लिए फीस, जगह और टाइमिंग को मंजूरी दे दी जाएगी। स्ट्रीट वेंडर्स पॉलिसी लागू करने के लिए शुक्रवार को एमसी की स्ट्रीट वेंडर्स कमेटी की मीटिंग हुई। मीटिंग में फैसला हुआ कि शहर की डिवाइडिंग रोड्स, पार्किंग एरिया व गोल चक्करों के निकट किसी रेहड़ी वाले को खड़े होने की इजाजत नहीं दी जाएगी। अगर किसी वेंडर ने चंडीगढ़ में भी रजिस्ट्रेशन करा रखी है तो पंचकूला में रेहड़ी-फड़ी लगाने की इजाजत नहीं दी जाएगी।

यूनिक आईडी कार्ड दिया जाएगा...निगम इन रेहड़ी फड़ी वालों से अब गवर्नमेंट फीस लेगा। इसके बदले में साइट पर पीने के पानी, टॉयलेट सहित विभिन्न सुविधाएं मुहैया कराई जाएगी। यूनिक आईडी कार्ड दिया जाएगा, जिससे गूगल मैप के जरिये इन पर नजर रखी जा सकेगी कि यह लोग अपनी निर्धारित जगह से कहीं ओर तो नहीं बैठ गए।

हाईकोर्ट में चल रहा है केस

हाईकोर्ट से करीब 80-90 रेहड़ी वालों ने स्टे ले रखी हैं। इन लोगों ने अपनी स्टे की कॉपी आगे अन्य लोगों में भी बांट रखी हैं। इस स्टे की कॉपी का फायदा उठाते हुए हजारों लोग रेहड़ी फड़ी लगा रहे हैं। इस स्टे की वैधता चेक करने के बजाय एचएसवीपी व निगम का स्टाफ रेहड़ी फड़ी वालों के पास स्टे होने का बहाना बनाकर अतिक्रमण हटाने के अभियान से पल्ला झाड़ लेता है।

स्ट्रीट वेंडिंग के लिए 24 साइट फाइनल...

सेक्टर 6, 7, 9, 10, 11, 12, 12ए, 5, 15, 16, 20, 21, 4 के अलावा 5-10 की डिवाइडिंग, 10-11, 14-11, 14-15, सेक्टर 15 और इंडस्ट्रियल एरिया, फेज एक और दो, 2-5, 16-17 में है।

किस उम्र के कितने स्ट्रीट वेंडर्स...

18 साल से कम आयु 49

19 से 30 आयु 881

31 से 40 आयु 948

41 से 50 आयु 650

51 से 60 आयु 216

सिटी रिपोर्टर | पंचकूला

पंचकूला नगर निगम के एरिये में रेहड़ी-फड़ी को सही ढंग से रेगुलेट करने के लिए स्ट्रीट वेंडर्स एक्ट-2014 लागू किया जाना है। एक्ट के तहत रेहड़ी फड़ी वालों को लाइसेंस जारी करने से पहले पंचकूला में सर्वे का काम पूरा कर लिया गया है। शहर के ज्यादातर सेक्टरों में इनके बैठने के लिए जगह का भी चयन हो चुका है। निगम की एक माह में स्ट्रीट वेंडर्स को लाइसेंस जारी कर शहर को अवैध रेहड़ी फड़ी से निजात दिलाने की प्लानिंग है। हरियाणा में पंचकूला पहला ऐसा शहर होगा जिसमें स्ट्रीट वेंडर्स एक्ट लागू होने जा रहा है।

सर्वे के आधार पर शहर में 62 प्रतिशत स्ट्रीट वेंडर्स खाने-पीने और सब्जी बेचने का काम कर रहे हैं। शहर में रेहड़ी-फड़ी वालों की तादाद व विभिन्न सेक्टरों में इनकी जरूरत का पता लगाने के लिए एमसी ने रूद्राभिषेक इंटरप्राइजेस लिमिटेड को सर्वे का जिम्मा सौंपा था। इस एजेंसी की सर्वे रिपोर्ट में पंचकूला के विभिन्न सेक्टरों में कुल 2860 वेंडर्स पाए गए हैं। सोमवार से इन्हें रजिस्ट्रेशन फॉर्म देने का काम शुरू कर दिया जाएगा। फॉर्म जमा होने के बाद वेंडिंग पॉलिसी के तहत इन लोगों को जगह अलॉट करने का काम शुरू कर दिया जाएगा। निगम की ओर से इन्हें पहचान-पत्र जारी किए जाएंगे। अगले हफ्ते निगम की स्ट्रीट वेंडर्स कमेटी की मीटिंग में इनकी रजिस्ट्रेशन के लिए फीस, जगह और टाइमिंग को मंजूरी दे दी जाएगी। स्ट्रीट वेंडर्स पॉलिसी लागू करने के लिए शुक्रवार को एमसी की स्ट्रीट वेंडर्स कमेटी की मीटिंग हुई। मीटिंग में फैसला हुआ कि शहर की डिवाइडिंग रोड्स, पार्किंग एरिया व गोल चक्करों के निकट किसी रेहड़ी वाले को खड़े होने की इजाजत नहीं दी जाएगी। अगर किसी वेंडर ने चंडीगढ़ में भी रजिस्ट्रेशन करा रखी है तो पंचकूला में रेहड़ी-फड़ी लगाने की इजाजत नहीं दी जाएगी।

यूनिक आईडी कार्ड दिया जाएगा...निगम इन रेहड़ी फड़ी वालों से अब गवर्नमेंट फीस लेगा। इसके बदले में साइट पर पीने के पानी, टॉयलेट सहित विभिन्न सुविधाएं मुहैया कराई जाएगी। यूनिक आईडी कार्ड दिया जाएगा, जिससे गूगल मैप के जरिये इन पर नजर रखी जा सकेगी कि यह लोग अपनी निर्धारित जगह से कहीं ओर तो नहीं बैठ गए।

किस वार्ड में कितने वेंडर्स...

वार्ड नंबर स्ट्रीट वेंडर्स

7 23

8 145

9 433

10 281

11 8

12 278

13 469

14 169

15 196

16 185

17 107

18 293

19 150

20 123

स्ट्रीट वेंडर्स की एजुकेशन क्वालिफिकेशन...

कभी स्कूल नहीं गए 54%

सेकेंडरी स्कूल तक 26%

प्राइमरी स्कूल तक 10%

हाई स्कूल 7%

ग्रेजुएट 3%

पोस्ट ग्रेजुएट 1%

किस जाति व किस धर्म से कितने स्ट्रीट वेंडर्स...

एससी 54%

जनरल 23%

ओबीसी 19%

एसटी 3%

हिंदू 92%

मुस्लिम 7.1%

सिख 8%

क्रिश्चियन 4%

एक फिक्स साइट पर बैठने वाले 2817

मोबाइल स्ट्रीट वेंडर्स 40

खबरें और भी हैं...