स्वास्तिक विहार मार्केट का पार्किंग एरिया होगा रीकार्पेट
पंचकूला | हाल ही में मनसा देवी स्वास्तिक विहार की मार्केट में वहां के दुकानदार व रेजिडेंट्स की सुविधा को देखते हुए दो एंट्रेंस व एक्जिट प्वाइंट्स बनाए गए हैं। जल्द ही अब मार्केट की पार्किंग की एरिया की रीकार्पेटिंग का काम किया जाएगा। इंजीनियरिंग विंग सर्वे कर एस्टीमेट बना रही है। सिंहद्वार के पास स्वास्तिक विहार की मार्केट में एग्जिट व एंट्रेंस के लिए रास्ता बना हुआ है। बाकी दो मार्केट्स में एग्जिट व एंट्रेंस के लिए रास्ता सिर्फ एक ही था। दोनों मार्केट्स में 9-9 मीटर का एग्जिट व एंट्रेंस का रास्ता बनाया गया है। मार्केट की बीच से जाने वाला रास्ता रेजिडेंट्स घर आने-जाने के लिए इस्तेमाल कर सकेंगे।