पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पेरेंट्स बोले पिंजौर बीईओ ऑफिस के कर्मियों की लापरवाही हम पर पड़ी भारी

पेरेंट्स बोले-पिंजौर बीईओ ऑफिस के कर्मियों की लापरवाही हम पर पड़ी भारी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
134-ए के तहत आयोजित होने वाले एग्जाम दिलाने के लिए सेंटर्स पर पेरेंट्स अपने बच्चों को लेकर सुबह 9 बजे से पहले पहुंच चुके थे ताकि बच्चा 9 बजे एग्जाम में शामिल हो सके। हैरानी की बात है कि सेंटर पर पेरेंट्स के पहुंचते ही सेंटर पर मौजूद शिक्षा विभाग के कर्मचारियों ने पेरेंट्स को बच्चों के आधार कार्ड की फोटो कॉपी करवाकर लाने को कहा और उस पर बच्चों का रोल नंबर लिखकर एग्जाम हॉल में जाने देने की बात कही।

इस पर पेरेंट्स ने पहले तो हंगामा किया लेकिन बाद में बच्चे की भविष्य की वजह से मजबूरी में फोटो कॉपी करवाकर बच्चों को एग्जाम हॉल के भीतर भेजा। बच्चों का एग्जाम दिलवाने पहुंचे पेरेंट्स ने बताया कि वह एग्जाम के लिए आवेदन फॉर्म जमा करने से लेकर रोल नंबर जारी होने तक कई बार पिंजौर ब्लॉक ऑफिस का चक्कर काट चुके थे। उस दौरान जरूरी डॉक्यूमेंट्स के बारे में कई बार पूछे जाने के बावजूद कुछ भी नहीं बताया गया। पिंजौर ब्लॉक एजुकेशन ऑफिसर व वहां के कर्मचारियों के लापरवाह रवैये की वजह से एग्जाम एक घंटे देरी से शुरू हुआ और पेरेंट्स को मौके पर पहुंचकर फोटो कॉपी भी करवानी पड़ी।

सरकारी स्कूल के बच्चों का भी लिया गया पेपर : सरकारी नियम के मुताबिक 134ए के तहत सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों को उनके पिछली क्लास के रिजल्ट के अाधार पर उनका एडमिशन प्राइवेट स्कूलों में करवाया जाता है। प्राइवेट स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को 134ए के तहत एग्जाम देना होता है। यहां आयोजित पेपर में पिंजौर बीईओ ऑफिस की ओर से मनमाने तरीके से कई ऐसे बच्चों का रोल नंबर जारी कर एग्जाम देने को कहा गया जो सरकारी स्कूल में पढ़ रहे हैं। हलांकि एग्जाम के दौरान पैरेंट्स ने जब बीईओ पिंजौर से इस बारे में पूछा तो उन्होंने गलती मानते हुए बच्चे को साथ ले जाने को कहा, लेकिन तब तक बच्चे ने पेपर देना शुरू कर दिया था और पेपर देने के बाद ही बच्चे एग्जाम हॉल से बाहर निकले।

फॉर्म जमा करवाने के दौरान भी बदत्तमीजी की गई

बीईओ अजीत सिंह चुग के सामने पेरेंट्स राजेश ने कहा कि पिंजौर बीईओ ऑफिस का एक भी कर्मचारी कॉपरेटिव नहीं था बल्कि उन्होंने फॉर्म जमा करने के दौरान भी पेरंेंट्स के साथ बदतमीजी की। किसी भी कर्मचारी से रिजल्ट के बारे में पूछे तो जवाब मिला वह सेंटर पर चले जाएं उन्हें रिजल्ट वहीं सेंटर के बाहर मिलेगा लेकिन ऐसा भी नहीं हुआ। हलांकि इस बात का बीईओ के पास कोई जवाब नहीं था और वह वहां से स्कूल के भीतर चले गए।

कर्मचारियों की हो सकती है सांठगांठ... सेक्टर-19 के सुरेंद्र ने बताया कि पिंजौर बीईओ ऑफिस में कई साल से एक ही कर्मचारी सीट पर बैठे हैं और ऐसे में उनके द्वारा ठीक से व्यवहार नहीं किया गया। किसी भी तरह की जानकारी उनकी ओर से हमें नहीं दी गई। शिक्षा विभाग को एक ही सीट पर कई साल से बैठे कर्मचारियों का तबादला किया जाना चाहिए क्योंकि इनकी निजी स्कूलों के साथ मिलीभगत होती है।

खबरें और भी हैं...