पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पैसे लेकर भाजपा ने बांटी नौकरियां : कांग्रेस

पैसे लेकर भाजपा ने बांटी नौकरियां : कांग्रेस

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पंचकूला|हरियाणा प्रदेश महिला कांग्रेस की वरिष्ठ उपप्रधान रंजीता मेहता ने कहा है कि हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग भर्ती घोटाले से स्पष्ट हो गया है कि प्रदेश में नौकरियों को सब्जियों के भाव पर बेचा गया। भाजपा सरकार ने पैसे लेकर नौकरियां बांटी है और अपने चेहतों को नौकरियां दी है। सेक्टर 8 में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मीटिंग करते हुए रंजीता मेहता ने कहा कि 18 अप्रैल को सेक्टर 5 में हैफेड की बैकसाइड ग्राउंड में धरना आयोजित किया जाएगा। आॅल इंडिया कांग्रेस कमेटी के मीडिया इंचार्ज रणदीप सुरजेवाला इस रोजगार बचाओ-हरियाणा बचाओ धरने की अगुवाई करेंगे।

खबरें और भी हैं...