पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • एंबुलेंस जाम में न फंसे, इसलिए 5 6 के लाइट प्वॉइंट पर लगाए प्लास्टिक कोन

एंबुलेंस जाम में न फंसे, इसलिए 5/6 के लाइट प्वॉइंट पर लगाए प्लास्टिक कोन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सेक्टर 6 के जनरल अस्पताल के पास सेक्टर 5/6 की लाइट प्वाईंट पर प्लास्टिक कोन लगाए गए हंै। पंचकूला पुलिस की ओर से ट्रैफिक कंट्रोल करने और यहां जाम ना लगे, इसलिए यह कदम उठाया गया है। इससे पहले यहां लाइट प्वाॅइंट पर जाम लगने से गंभीर मरीजों को रास्ता भी नहीं मिलता था। यहां कई बार एंबुलेंस को रास्ता नहीं मिलने से ट्रैफिक पुलिस को आगे आना पड़ता था। एंबुलेंस के लिए वन-वे भी किया गया था, लेकिन अब पिछले कई महीनों से उसे भी खोल दिया गया है। यहां अस्पताल के पास ही बैरीगेड्स लगाकर रास्ते को वन-वे किया गया था। ट्रैफिक पुलिस यहां अस्पताल में आने वाले मरीजों को ही जाने देती थी, इसके अलावा एंबुलेंस को भी यहां से आने जाने दिया जाता था। लेकिन अब दोबारा से इसे अप-डाउन कर दिया गया है। इससे लाइट प्वाॅईंट पर जाम लगना शुरू हो गया था। उसके बाद अब यहां ट्रैफिक मेनटेन करने के लिए प्लास्टिक कोन लगाए गए हैं। जिससे जाम की समस्या से अब परेशान नहीं होना पड़ेगा। इसका मेन फायदा ये होगा कि अस्पताल में जाते और आते समय मरीजों को ले जा रही एंबुलेंस को जाम में नहीं फंसना पड़ेगा।

खबरें और भी हैं...