पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • लोग बोले न जुर्माना देंगे और न एक साथ इतना बिल भरेंगे

लोग बोले-न जुर्माना देंगे और न एक साथ इतना बिल भरेंगे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उपभोक्ताओं ने बताया कि पिछली दफा भी उपभोक्ताओं को बिजली के बिल तब मिले थे, जब बिल भरने की तारीख भी निकल गई थी। वहीं, थापली पंचायत के कई गांवों में भी बिल न मिलने की शिकायतें पहले भी कई बार आ चुकी हैं। उपभोक्ताओं ने कहा कि अगर बिजली निगम द्वारा इसी तरह चार-चार माह का बिल एक साथ भेजा गया तो उपभोक्ता इतनी राशि का बिजली का बिल कैसे भरेंगे। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि चार माह के बिल के साथ बिल न भरने का जुर्माना भी होगा। कहा कि बिजली निगम की लापरवाही को हम क्यों भुगतें।

मांधना पंचायत के ग्रामीणाें में बिजली निगम के खिलाफ रोष

कहा-एक बार नहीं बल्कि कई बार लास्ट डेट निकलने के बाद मिले बिल

भास्कर न्यूज|मोरनी

मोरनी खंड की मांधना पंचायत में पिछले चार महीने से बिजली के बिल न मिलने के कारण उपभोक्ताओं में बिजली निगम के प्रति रोष पाया जा रहा है। ग्रामीणों ने रोष प्रकट करते हुए बिजली निगम को चेतावनी देते हुए कहा कि न तो वह अब बिल न भरने का जुर्माना अदा करेंगे और न ही चार महीने का एक साथ बिल भरेंगे।

इस बार मांधना पंचायत के भी सात बासों में से केवल एक बास ठाठर तथा चौधरी के बास में बिजली के बिल आए हैं। जबकि अन्य 5 बासों के बिल बिजली विभाग द्वारा उपभोक्ताओं को नहीं दिए गए। ग्रामीण बोले, प्राइवेट कंपनी कर रही लापरवाही : उपभोक्ता कृष्ण लाल, राम प्रताप, अनंत राम, मदन मोहन जिला परिषद के पूर्व वाइस चेयरमैन रमेश शर्मा, रामचरण, गोपाल सिंह व रामरतन आदि ने बताया कि उनकी पंचायत में पिछले 4 महीने से बिजली के बिल नहीं आए हैं।

उन्होंने बताया कि जब से बिल बांटने का ठेका निजी कंपनी को दिया है तब से सभी जगह इस प्रकार की समस्या सामने आ रही है। लोगों ने कहा कि हम एक साथ इतना बिजली बिल इकट‌्ठा कैसे भर सकेंगे। ऐसे में हमें परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। बिजली निगम को चाहिए कि प्राइवेट कंपनी की ओर से किए जा रहे काम को चेक किया जाना चाहिए कि गांवों में बिल सही समय पर लोगों को दिए जा रहे हैं या नहीं। इस मामले में जितनी लापरवाही प्राइवेट कंपनी की है उतनी बिजली निगम की है। इससे पहले पिछले साल भी हमें कई बार बिल भरने की लास्ट डेट के बाद बिल मिले थे। तब भी परेशान होना पड़ा था।

बिजली निगम की लारपवाही हम क्यों भुगतें

प्राइवेट कंपनी से वसूला जाएगा सरचार्ज: निगम

इस बारे में पंचकूला बिजली निगम के एसडीओ मनजीत सिंह ने कहा कि पहले भी इस प्रकार की शिकायतें उनके पास आ रही थी, जिसकी जांच की जाएगी। उन्होंने कहा कि बिजली के बिल बांटने वाली निजी कंपनी से बिजली के बिल में सरचार्ज लगता है तो कंपनी से लिया जाएगा।

खबरें और भी हैं...