कवयित्री शारदा मित्तल की बुक रिलीज करेंगे गवर्नर
सेक्टर 16 निवासी कवयित्री शारदा मित्तल का लिखा दोहा संग्रह-मनवा भयो फकीर का लोकार्पण समारोह 1 जून को होगा। हरियाणा राजभवन में होने वाले समारोह में हरियाणा के गवर्नर कप्तान सिंह सोलंकी उनकी लिखी किताब का लोकार्पण करेंगे। कार्यक्रम में हरियाणा गवर्नमेंट में इंडस्ट्री एंड कॉमर्स मिनिस्टर विपुल गोयल विशिष्ट अतिथि होंगे। हरियाणा साहित्य अकादमी की डायरेक्टर डॉ. कुमुद बंसल इसकी अध्यक्षता करेंगी व कवि एवं साहित्यकार दिनेश रघुवंशी इसमें सूत्रधार एवं संचालक के तौर पर हिस्सा लेंगे। हरियाणा के गवर्नर इस दिन फरीदाबाद में एक अस्पताल के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. एसएस बंसल की लिखी बुक हार्ट का भी विमोचन करेंगे।