पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बुआ की 23 मरले जमीन भतीजे ने अपने नाम कराई, बुजुर्ग को जमीन दिलाने के नाम पर ठगे 23 लाख

बुआ की 23 मरले जमीन भतीजे ने अपने नाम कराई, बुजुर्ग को जमीन दिलाने के नाम पर ठगे 23 लाख

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पंचकूला में व्हाइट कॉलर क्राइम बढ़ता जा रहा है, जिसके चलते अब यहां चंडीमंदिर पुलिस थाने में दो चौंकाने वाले मामले सामने आए हैं। जिसमें सामने आया है, कि दो भतीजों ने अपनी बजुर्ग बुआ से जमीन अपने नाम करवा ली, जिसके बारे में उसे पता भी नहीं चला। इसके साथ साथ रजिस्ट्री के दौरान दो लोगों को अपने रिश्तेदार बनाकर खड़ा कर दिया। बरवाला तहसील ऑफिस ने रजिस्ट्री भी कर दी। जबकि दूसरा मामला यहां मोरनी के थापली एरिया में जमीन दिलवाने के नाम पर एक बजुर्ग महिला से कई सालों तक पेयमेंट ली गई, जब उसने जमीन के बा रें में पूछा, तो उसे धमका दिया गया। जिसके बाद दोनों केसों में एफआईआर दर्ज की गई है। असल में दोनों मामलों को यहां चंडीमंदिर पुलिस थाने में दर्ज किया गया है। जिसमें पहले इकोनॉमिक सैल की ओर से जांच की गई, जिसके शिकायतकर्ता से लेकर आरोपियों के बयान दर्ज हुए और आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

बरवाला के खटौली में जमीन करवाई अपने नाम : बरवाला के खटौली गांव के रहने वाले धर्मचंद ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वो 8 बहन भाई हैं, जिसमें फकीर चन्द, धर्मचंद, राम कुमार, राजिंद्र कुमार, सुभाष चन्द, जयपाल (कई साल पहले मौत हो चुकी है) दो बहनों में सोमा देवी और माया देवी (मौत हो चुकी है) शामिल है। मेरे पिता दीप चन्द की मौत के बाद हमारी सारी जमीन सभी भाई बहनों और मां के नाम बराबर हिस्से में बांट दी गई थी, जिसमें नरेश कुमार और प्रमोद कुमार ने साजिश रचकर 76 साल की सोमा देवी को बिना बताए, बरवाला तहसील ले गए। सोमा की तबीयत खराब रहती है उसे कुछ भी पता ही नहीं होता है। ऐसे में उसे तहसील ले जाकर 23 मरले जमीन की रजिस्ट्री अपने नाम करवा लीा।

बरवाला तहसील में पदाधिकारियों की मिलीभगत से हुअा खेल दूसरी ओर इसी दिन जय भगवान और दिनेश नाम के व्यक्ति को फर्जी तौर पर राम कुमार और सुभाष चन्द बताया गया और फर्जी साइन भी करवाए गए। इसके साथ साथ सुभाष और रामकुमार बनकर फोटो भी करवाया गया। लेकिन सच्चाई ये सामने आई कि उस दिन राम कुमार पलवल में अपने ऑफिस में ड्यूटी पर था। जबकि सुभाष चन्द जो पंचकूला सेक्टर 21 में टीचर है, वो स्कूल में था। ऐसे में फर्जी लोगों को सुभाष और रामकुमार बनाया गया है। तहसील में किसी भी रजिस्ट्री से पहले सारे डॉक्यूमेंट्स चैक किए जाते हैं, तो इस दौरान चैक क्यों नहीं किए गए। इस मामले में गवाह बने इन लोगों और गवाह को सही बताने वाले नंबरदार के खिलाफ भी मामला दर्ज क है। जिसमें नरेश कुमार, प्रमोद कुमार, जयभगवान, दिनेश, प्रभु, सुखदेव सिंह नंबरदार के खिलाफ आईपीसी की धारा 420, 467, 468, 471, और 20बी के तहत मामला दर्ज किया गया है।

बुजुर्ग महिला को जमीन दिलवाने के नाम पर ठगा... एक बजुर्ग महिला मधु शर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उन्हें थापली में जमीन दिलवाने के नाम पर वर्ष 2012 से वर्ष 2013 तक अलग-अलग बार 23 लाख रुपए ठग लिए गए। जिसमें 1250 स्क्वेयर यार्ड जमीन के बारे में कहा गया था। सेक्टर 20 में पिटा बिल्डर्स के नाम से काम करने वाले सुशील जिंदल और नरेंद्र सिंह ने उनसे रुपए ठगे हैं। चौंकाने वाली बात यह है, कि जिस जमीन के नाम ठगी की हैं, वो जमीन थापली में थी ही नहीं। ऐसे में बजुर्ग को कई साल तक दिलासा दी गई कि आपको कुछ माह में जमीन दिलवा देंगे। इसके बाद अब परेशान मधु शर्मा की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी नरेंद्र व सुशील जिंदल के खिलाफ केस दर्ज किया है।

खबरें और भी हैं...