दो बाइकसवार ने स्नैच किया महिला का बैग, एटीएम, कैश व मोबाइल फोन ले गए
सेक्टर-4 में पुलिसकर्मी की प|ी से स्नैचिंग के मामले में अभी तक पंचकूला पुलिस को कामयाबी नहीं मिल पाई है। अब यहां सेक्टर-15 में भी मार्केट से सामान लेकर घर वापिस जा रही महिला का बैग स्नैच कर लिया गया है। एक बाइक पर दो लड़के आए और सेक्टर-15 के मकान नंबर 138 में रहने वाली प्रीती का बैग छीनकर फरार हो गए। प्रीती चौहान ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वो यहां मार्केट में शाम के समय शॉपिंग करने आई थी। इस दौरान यहां से कुछ सामान खरीदकर वापिस घर जा रही थी। जैसे ही वे अपने घर के सामने ही पहुंची तो पीछे से एक बाइक पर दो लड़के आए। बाइक चलाने वाले लड़के ने ही हेलमेट पहना हुआ था। जिसके बाद पीछे बैठे लड़के ने मेरा बैग छीन लिया। जिसके बाद वो तेज स्पीड में यहां से फरार हो गए। प्रीती ने बताया कि बैग में आधार कार्ड, दो एटीएम कार्ड, एक मोबाइल और एक हजार रुपए कैश थे। प्रीति की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। लेकिन पंचकूला पुलिस पहले ही स्नैचिंग के केस सॉल्व नहीं कर पाई।